IOCL Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से पाइपलाइन डिवीजन में अप्रेंटिसशिप भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए देश के अलग-अलग रीजन में भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
यह भी पढ़ें: Bank Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में 418 पदों पर निकली भर्ती, जानिए कौन कर सकता है आवेदन
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती में कुल 394 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें ईस्टर्न रीजन में 101 पद, वेस्टर्न रीजन में 136 पद, नॉर्दर्न रीजन में 54 पद, साउदर्न रीजन में 40 पद और साउथ-ईस्टर्न रीजन में 36 पद रखे गए हैं। उम्मीदवार अपने रीजन के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार 12वीं पास या ITI होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की योग्यता भी मांगी गई है। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है, इसलिए आवेदन से पहले योग्यता जरूर जांच लें।