
IOCL Recruitment 2025: इंजीनियरिंग करने के बाद अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य कर इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए 1 सितंबर (संभावित) से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
STEP 2. ग्रेजुएट इंजीनियर्स 2025 के लिए भर्ती से संबंधित आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. जरुरी डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लें।
STEP 4. इसके बाद लॉग इन करके आवेदन फॉर्म भरें।
STEP 5.अपनी कैटेगिकी के मुताबिक आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
STEP 6. इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतनी मिलेगी सैलरी
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से केमिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन डिसिप्लिन में इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को सैलरी के तौर पर प्रति माह 50,000 रुपये से लेकर 1,60,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इस भर्ती का फॉर्म डेट आने के बाद कंपनी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर आवेदन शुरू करेगी। जिससे पहले डिटेल नोटिफिकेशन भी जारी होगा।