
Indian Railway: रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक पहले भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक जरूरी अलर्ट जारी किया है। अगर आप भी इस मौके पर अपने भाई या बहन से मिलने की तैयारी कर रहे हैं और ट्रेन से यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रेलवे ने री-डेवलपमेंट और रखरखाव कार्यों के चलते देशभर में दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
री-डेवलपमेंट के चलते कई ट्रेनों पर ब्रेक
रेलवे के अनुसार, स्टेशन और ट्रैक के री-डेवलपमेंट के चलते यह अस्थायी बदलाव किया गया है। इन कार्यों का उद्देश्य रेल यात्रियों को भविष्य में बेहतर सुविधाएं देना है। हालांकि इसका असर फिलहाल यात्रियों की आवाजाही पर पड़ा है, खासकर रक्षाबंधन जैसे त्योहार के समय जब लाखों लोग एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा करते हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने टिकट की स्थिति और ट्रेन का स्टेटस ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप पर चेक कर लें।
नीचे उन ट्रेनों की सूची दी गई है जिन्हें रेलवे ने रद्द किया है –
20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस (30 अगस्त)
20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस (30 अगस्त)
13425 मालदा-सूरत एक्सप्रेस (30 अगस्त)
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (30 अगस्त – 2 सितंबर)
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (31 अगस्त – 3 सितंबर)
20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस (27 अगस्त)
22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस (31 अगस्त व 3 सितंबर)
22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस (29 अगस्त)
22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस (31 अगस्त)
20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस (30 अगस्त)
20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस (1 सितंबर)
22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस (29 अगस्त)
12102 शालीमार-कूल्ली एक्सप्रेस (31 अगस्त)
12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस (27-28 अगस्त)
12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस (29-30 अगस्त)
12262 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस (2 सितंबर)
12261 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस (3 सितंबर)
12101 कूल्ली-शालीमार एक्सप्रेस (29 अगस्त)
68735 रायगढ़-बिलासपुर MEMU (31 अगस्त – 15 सितंबर)
68736 बिलासपुर-रायगढ़ MEMU (30 अगस्त – 14 सितंबर)
68737 रायगढ़-बिलासपुर MEMU (31 अगस्त – 15 सितंबर)
68738 बिलासपुर-रायगढ़ MEMU (31 अगस्त – 15 सितंबर)
नोट: सफर पर निकलने से पहले रेलवे की वेबसाइट या NTES ऐप पर ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें।