Indian Tejas fighter jet: दुबई एयर शो में भारत की शान तेजस फाइटर जेट शुक्रवार दोपहर एरियल डिस्प्ले के दौरान हादसे का शिकार हो गया। भारतीय समयानुसार करीब 3:49 बजे तेजस फिसलकर जमीन पर गिरा और हादसा इतना गंभीर था कि पायलट को जानलेवा चोटें आईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भारतीय वायुसेना ने पायलट की शहादत पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि इस कठिन समय में वायुसेना पूरी मजबूती के साथ परिवार के साथ खड़ी है। तेजस इस शो में भारतीय फाइटर जेट्स की ताकत दिखाने के लिए शामिल किया गया था।
संजय सेठ ने तेजस की तारीफ में लिखी थी कविता
हादसे से एक दिन पहले ही रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ दुबई एयर शो में मौजूद थे। उन्होंने तेजस को करीब से देखा, उसमें बैठकर उसकी तकनीक और क्षमताओं का अनुभव किया। प्रभावित होकर उन्होंने एक्स हैंडल पर एक कविता लिखी थी जिसमें तेजस को देश का गौरव बताया था। उन्होंने कहा था कि तेजस उतनी ही सहजता से INS विक्रांत पर उतरता है, जितनी तेजी से आसमान की ऊंचाइयों को नापता है। उनकी कविता में तेजस को “गति और शक्ति का प्रतीक” बताया गया था।
तेजस, तू है भारत का गौरव,
— Sanjay Seth (@SethSanjayMP) November 20, 2025
नीले अंबर में उड़ता, वायु का कौतुक।
गति का तू ही है प्रतीक,
हर बाधा को चीरता, अदम्य, एक।
Tejas - यह सिर्फ भारतीय सेना का योद्धा नहीं है, यह पूरे देश का गौरव है। तेजस जितनी सहजता से समुद्र में तैनात INS विक्रांत पर उतरता है, उतने ही तेज के साथ आसमानी… pic.twitter.com/KwYr9cvWwl
यह भी देखेंःPrashant Kishor big announcement: 20 साल की कमाई जन सुराज को दान, बिहार में शुरू होगा नया अभियान
देश में तेजस निर्माण और हादसे की जांच शुरू
संजय सेठ ने यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन में भारत अब तेजस का निर्माण अपने देश में कर रहा है, जिससे रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता तेजी से बढ़ रही है। वहीं, आज हुए हादसे के बाद इंडियन एयर फ़ोर्स ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं। जांच टीम यह पता लगाएगी कि दुर्घटना किस तकनीकी या संचालन संबंधी कारण से हुई। तेजस की क्षमता और सुरक्षा मानकों को देखते हुए यह हादसा सभी के लिए चिंताजनक है, लेकिन वायुसेना ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी पारदर्शिता से की जाएगी।