Under-19 World Cup: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में खुशी का माहौल है। खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार अंडर-19 विश्व कप अपने नाम किया। इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा खिलाड़ियों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि भारत के क्रिकेट की प्रतिभा एक बार फिर दुनिया के सामने चमक उठी है।
पीएम मोदी ने की युवा खिलाड़ियों की सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि अंडर-19 टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया और असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह जीत आने वाली पीढ़ियों के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ पारी
फाइनल मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के सामने इंग्लैंड के गेंदबाज बेबस नजर आए। वैभव की इस पारी को टूर्नामेंट की सबसे यादगार पारियों में गिना जा रहा है।
Congratulations to our young champs as Team India lifts ICC Men's #U19WorldCup. Your blazing performance, setting the crowning record of winning the cup for the sixth time, thrilled young players with joy, enthusiasm, and motivation.
— Amit Shah (@AmitShah) February 6, 2026
The nation celebrates your victory. pic.twitter.com/nHKqy7bT8W
यह भी देखेंःSupreme Court Big Decision: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिग को जबरन मां नहीं बना सकते
केंद्रीय मंत्रियों ने भी दी बधाई
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने टीम को बधाई देते हुए इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि छठी बार विश्व कप जीतकर भारतीय युवाओं ने देश को गर्व महसूस कराया है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे युवा भारत के साहस, समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया।
विपक्ष और देशभर से मिली सराहना
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अंडर-19 टीम की निडरता और आत्मविश्वास आज के भारत की पहचान है। देशभर से खिलाड़ियों को बधाइयां मिल रही हैं और यह जीत भारतीय क्रिकेट के मजबूत भविष्य की तस्वीर पेश कर रही है।