भारत में मारुति सुजुकी कारों की सबसे बड़ी निर्माता है। वहीं, भारत में मारुति सुजुकी की सबसे सस्ती कार की बात की जाए तो उसमें सबसे पहला नाम मारुति सुजुकी ऑल्टो का आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में सबसे सस्ती बिकने वाली कार पाकिस्तान में काफी ज्याजा महंगी बिकती है। जी हां पाकिस्तान में लोगों को मारुति ऑल्टो खरीदने के लिए काफी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं।
मारुति सुजुकी ऑल्टो
बता दें कि भारत की तरह पाकिस्तान में भी मारुति सुजुकी की गाड़ियां काफी पॉपुलर है। पाकिस्तान में भी बेस्ट सेलिंग कारों में मारुति ऑल्टो का पहला नाम है। लेकिन पाकिस्तान की ऑल्टो कार भारत की दिखने वाली ऑल्टो से थोड़ी अलग है। वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान में ऑल्टो की कीमत 27 लाख पाकिस्तानी रुपये से शुरू होती है।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट
मारुति ऑल्टो के बाद दूसरी कार की बात की जाए तो वह दूसरी पॉपुलर कार मारुति सुजुकी की ही स्विफ्ट है। भारत की तरह पाकिस्तान में भी यह कार काफी पॉपुलर है। बता दें कि पाकिस्तान में इस कार की जबरदस्त बिक्री होती है।
मारुति सुजुकी बोलन
पाकिस्तान में तीसरे नंबर पर सबसे अधिक बिकने वाली कार मारुति सुजुकी की बोलन है, जो दिखने में भारत में बिकने वाली मारुति सुजुकी की ओमनी की तरह लगती है। पाकिस्तान में इस कार की कीमत लगभग 11 लाख पाकिस्तानी रुपये से शुरू होती है।
टोयोटा कोरोला
वहीं, अगला नंबर टोयोटा की कोरोला का है, इस कार की पाकिस्तान में अच्छी डिमांड है। यह कार पाकिस्तान बाजार का लंबे समय से हिस्सा बनी हुई है। पाकिस्तान में इस कार की अच्छी बिक्री देखने को मिलती है। बता दें कि पाकिस्तान में टोयोटा कोरोला की कीमत 59.7 लाख रुपये से लेकर 75.5 लाख रुपये तक है।
होंडा सिटी
इसके अलावा पांचवे नंबर पर बात की जाए तो भारत में सालों से पसंद की जाने होंडा सिटी है। इस कार को भी पाकिस्तान में काफी पसंद किया जाता है। बता दें कि पाकिस्तान में इस कार का 6 जेनरेशन मॉडल मौजूद है।