Realme New Launch: रियलमी भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसे कंपनी रियलमी 16 5G के नाम से पेश करेगी। कंपनी ने ऑफिशियल पोर्टल पर इस फोन के लॉन्च डेट की घोषणा की है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 'सेल्फी मिरर' फीचर है, जिसे कंपनी 'भारत का पहला सेल्फी मिरर फोन' कहकर प्रमोट कर रही है। तो आइए जानते हैं कंपनी इस फोन को कब लॉन्च करेगी और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
इस दिन होगा लॉन्च
आपको बता दें कि चीनी कंपनी रियलमी भारत में 2 अप्रैल को अपना नया स्मार्टफोन Realme 16 5G लॉन्च करने जा रह है। यह फोन भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार ये फोन दो कलर में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें एयर ब्लैक और एयर व्हाइट कलर शामिल है। हालांकि लॉन्च के बाद ही पता चलेगा कि फोन कितने कलर में लॉन्च हो रहा है।
मिल सकते हैं ये फीचर्स
फोन में 6.57-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 4200 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। इसका वजन 183 ग्राम है। इसकी थिकनेस 8.1 एमएम की है। वहीं, ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टेड डिटेल्स में बताया है कि 3 साल के लिए एंड्रॉयड ओएस अपडेट और 4 साल के लिए एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट है।
यह भी पढ़ें: Chinese CCTV Brands: चीनी सीसीटीवी कैमरों को लेकर भारत सरकार सख्त; 1 अप्रैल से लग सकता है बैन! सामने आई वजह
मिलेगी दमदार बैटरी
लीक के मुताबिक, इसमें 7000mAh की विशाल बैटरी होगी, जो 60W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वहीं कैमरे की बात करें, तो इसमें 50MP का प्राइमरी सोनी सेंसर (OIS के साथ) दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए अलग से 50MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद होगा। फोन को IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है।
अनोखा सेल्फी मिरर
इस फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल के पास एक छोटा सा रिफ्लेक्टिव मिरर (शीशा) दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स फोन के मुख्य (रियर) कैमरे का उपयोग करके हाई-क्वालिटी सेल्फी ले पाएंगे। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो रियर कैमरे की स्पष्टता के साथ सेल्फी खींचना पसंद करते हैं।
संभावित कीमत
मिली जानकारी के अनुसार Realme 16 5G एक बजट स्मार्टफोन हो सकता है। कंपनी इस फोन के शुरुआती वेरिएंट की कीमत 18,000 से 22,000 रुपये के बीच में रख सकती है। हालांकि फोन का टॉप वेरिएंट 30,000 रुपये तक भी जा सकता है।