इंडिगो ने खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों के कारण 67 उड़ानों को रद्द कर दिया है। इनमें से केवल 4 उड़ानें ऑपरेशनल कारणों से रद्द की गई हैं। वहीं बाकी उड़ानें अग्रिम रूप से खराब मौसम की चेतावनी के कारण रद्द की गई हैं। प्रभावित शहरों में अग्रतला, चंडीगढ़, देहरादून, वाराणसी और बेंगलुरु शामिल हैं। यह रद्दीकरण डीजीसीए की फॉग विंडो के दौरान हुआ। ये 10 दिसंबर से 10 फरवरी तक है। इंडिगो को पहले ही 10% उड़ानें कम करने का आदेश दिया है। इससे उनकी दैनिक उड़ानों की संख्या 1,930 तक तक सीमित हो चुकी है।
इस दौरान एयरलाइंस को कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। इसके तहत पायलट जो लो-विजिबिलिटी में उड़ान भरने में प्रशिक्षित हो, उन्हें ही फ्लाइट्स में तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही विमान CAT-IIIB मानक वाला होना जरूरी है। इस तरह से धुंध में सुरक्षित लैंडिंग हो सकती है।
इंडिगो की सलाह पर नाराजगी जताई
इंडिगो ने अपनी यात्रा सलाह में बयान जारी करते हुए कहा कि बंगलूरू में कम दृश्यता और धुंध की वजह से उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इसी तरह से एक यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि उनकी भुवनेश्वर-अहमदाबाद और वापसी की उड़ाने 3-5 घंटे अधिक लेट हुईं हैं। उन्होंने कहा कि वह वरिष्ठ नागरिक माता-पिता के साथ यात्रा कर रहे थे। इस तरह की देरी स्वीकार्य नहीं है।