
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। मामला पुरानी रंजिश होने के कारण बताया गया है।
पिस्टल से ताबडतोड फायरिंग
शुक्रवार को गांव सलेमपुर में दीपक के घर के बाहर खडे गांव के दीपांशु पर 32 बोर की पिस्टल से ताबडतोड फायरिंग की गयी थी, जिसमे चार गोली लगने से दीपांशु गंभीर रुप से घायल हो गया था। घायल का दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
कई स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी
पुलिस ने हमलावरों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। कु छ संदिग्धों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने संदिग्धों से पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में तहरीर के आधार पर राजा, देवा, दीपक निवासी सलेमपुर व आयुष निवासी शामली अड्डा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। हमलावरों की तलाश में कई स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी है।