इंडोनेशिया के सुमात्रा के तीन प्रांतों में आई बाढ़ और भूस्खलन से मौत का आंकड़ा 1,000 को क्रोस कर गया है। इसके अतिरिक्त 218 लोगों के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी (बीएनपीबी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।
इमारतों को काफी नुकसान हुआ
आपदा से इमारतों को काफी नुकसान हुआ। बीएनपीबी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, करीब 1,200 सार्वजनिक सुविधाओं के साथ 219 स्वास्थ्य सुविधाओं, 581 शैक्षणिक सुविधाओं, 434 दुआ और प्रार्थना की जगह, 290 ऑफिस बिल्डिंग और 145 पुलों को नुकसान हुआ।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीएनपीबी के डेटा और सूचना केंद्र के प्रमुख अब्दुल मुहरी ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सब-डिस्ट्रिक्ट के स्तर पर डेटा का सत्यापन और सिविल रिकॉर्ड के साथ क्रॉस-रेफरेंसिंग का काम जारी है।
पीड़ितों के नाम और पते की पुष्टि की जा रही
उन्होंने कहा कि पीड़ितों के नाम और पते की पुष्टि की जा रही है। कई जिलों में वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस बीच, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो ने शुक्रवार को आचे में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस बीच इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार समुदाय की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का काम कर रही है।
सब मिलकर इस स्थिति को सुधारने का प्रयास करेंगे
प्रबोवो का कहना है कि हम सब मिलकर इस स्थिति को सुधारने का प्रयास करेंगे। सरकार आगे आएगी और हर चीज में सहायता करेगी,इसके साथ ही में मदद करेगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी नागरिकों से रिकवरी प्रोसेस के दौरान डटे रहने और अपना हौसला बनाए रखने की अपील की।
डिजास्टर रिस्पॉन्स और रिकवरी की कोशिशों पर मीटिंग
इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई है कि बच्चों को पढ़ाने और सीखने जैसी सामुदायिक गतिविधियां जल्द ही सामान्य हो जाएंगी। इस हफ्ते की शुरुआत में, सुबियांटो ने आचे में कई प्रभावित जगहों का दौरा करने के बाद डिजास्टर रिस्पॉन्स और रिकवरी की कोशिशों पर एक मीटिंग की अध्यक्षता की। उन्होंने सेना, पुलिस, नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी, बीएनपीबी और स्थानीय सरकारों को शामिल करते हुए मजबूत संयुक्त ऑपरेशन करने के निर्देश दिए।