इंदौर में पुरुषों के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर एक अनोखा विरोध प्रदर्शन चर्चा में है। पुरुष अधिकारों के लिए काम करने वाली पौरुष संस्था ने इंदौर पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर 11 महिलाओं के पुतले जलाने की अनुमति मांगी है। इन महिलाओं में मेरठ की मुस्कान और रविता भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने पतियों की नृशंस हत्या कर सनसनी फैला दी थी। संस्था का कहना है कि यह आयोजन समाज में बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए किया जा रहा है।
पौरुष संस्था का अनोखा कार्यक्रम
फर्जी मामलों का विरोध करना है। संस्था ने पुलिस को भेजे पत्र में कहा है कि वह 2 अक्टूबर को इंदौर के महालक्ष्मी नगर मेला ग्राउंड में “सुपर्णखा दहन” कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस कार्यक्रम के दौरान 11 महिलाओं के पुतले जलाने की योजना है। संस्था का कहना है कि इन महिलाओं ने अपने पतियों की हत्या कर समाज को झकझोर देने वाले अपराध किए हैं।
मुस्कान और रविता के मामले से जुड़ा विवाद
इंदौर में जलने वाले पुतलों में मेरठ की मुस्कान का नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। मुस्कान ने तीन मार्च की रात अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी और शव के टुकड़े करके उन्हें नीले ड्रम में छुपा दिया था। वहीं, रविता ने पति की हत्या कर सांप के काटने का ढोंग रचा था। इन दोनों मामलों ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पत्र
पौरुष संस्था द्वारा पुलिस को भेजा गया यह पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। संस्था ने साफ किया है कि यह कदम समाज को महिला अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए है, न कि किसी व्यक्तिगत द्वेष के कारण।