मध्यप्रदेश की स्मार्ट सिटी इंदौर अब खेलों के क्षेत्र में भी अंतरराष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़ रही है। इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) सुपर कॉरिडोर पर एक फाइव स्टार इंटरनेशनल स्पोर्ट्स पार्क बनाने की योजना पर काम कर रहा है। करीब 1000 करोड़ रुपए की लागत से 22 एकड़ में बनने वाला यह प्रोजेक्ट PPP मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इसमें क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी जैसे खेलों के लिए अत्याधुनिक स्टेडियम होंगे, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजन कराएंगे।
IDA का मेगा प्रोजेक्ट, PPP मॉडल पर बनेगा पार्क
IDA ने इस प्रोजेक्ट को अपनी सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल किया है। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट पर IDA खुद खर्च नहीं करेगा, बल्कि इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर बनाया जाएगा। इसमें रेवेन्यू शेयरिंग फॉर्मूला तय किया जा रहा है ताकि निवेशकों को भी लाभ हो और शहर को आधुनिक स्पोर्ट्स हब मिल सके।
इंटरनेशनल मैचों के लिए स्टेडियम
यह पार्क सिर्फ एक खेल परिसर नहीं होगा, बल्कि यहां क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल के लिए अलग-अलग स्टेडियम होंगे। ये स्टेडियम इतने बड़े और तकनीकी रूप से उन्नत होंगे कि यहां एशियन गेम्स या फीफा क्वालिफायर जैसे बड़े इवेंट भी आयोजित किए जा सकेंगे।
खेल के साथ मनोरंजन भी मिलेगा स्थान
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की तर्ज पर इस स्पोर्ट्स पार्क में कॉन्सर्ट, एक्सपो और मल्टीपर्पज इवेंट्स के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। इंदौर में पहले से ही बड़े कलाकारों के शो हो चुके हैं, और यह पार्क उन्हें एक स्थायी वेन्यू देगा।
इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन को मिलेगा बढ़ावा
इंदौर, उज्जैन, देवास, धार और शाजापुर को जोड़कर जो मेट्रोपॉलिटन रीजन तैयार किया जा रहा है, उसमें यह स्पोर्ट्स पार्क एक सेंट्रल स्पोर्टिंग हब के रूप में उभरेगा। सभी जिलों से इसकी कनेक्टिविटी शानदार होगी, जिससे खिलाड़ी और दर्शक आसानी से पहुंच सकें।
एमपीसीए से नहीं बनी बात, अब निजी निवेश पर फोकस
पहले इस जमीन को लेकर एमपी क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) से बातचीत हुई थी, लेकिन कीमत पर सहमति नहीं बनी। अब IDA इसे निजी निवेशकों के जरिए विकसित करेगा ताकि कोई रुकावट न आए
indore-5-star-sports-park-international-stadium-ida-project
Indore-Sports-Park
International-Stadium
PPP-Model
IDA-Project
MP-Sports-Development