क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी: रोहित-विराट को खेलते देखने मिलेगा मौका । मध्यप्रदेश के क्रिकेट फैंस के लिए शानदार खबर है। इंदौर स्थित होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच एक बड़ा वनडे मैच खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूज़ीलैंड के भारत दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस दौरे में न्यूज़ीलैंड की टीम भारत के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलेगी, जिसमें इंदौर तीसरे वनडे का मेजबान होगा।
वनडे से जुड़े रहेंगे रोहित-विराट, T20 और टेस्ट से ले चुके हैं संन्यास
क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ी – रोहित शर्मा और विराट कोहली अब केवल वनडे प्रारूप में खेलते हैं, क्योंकि उन्होंने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। ऐसे में 18 जनवरी 2026 को इंदौर के दर्शकों को यह सुनहरा मौका मिलेगा कि वे इन दोनों स्टार खिलाड़ियों को अपने शहर में लाइव बैटिंग करते देख सकें।
BCCI ने जारी किया न्यूज़ीलैंड टूर का शेड्यूल
न्यूजीलैंड टूर ऑफ इंडिया: पूरा शेड्यूल एक नजर में
पहला वनडे – 11 जनवरी 2026 – बड़ौदा
दूसरा वनडे – 14 जनवरी 2026 – राजकोट
तीसरा वनडे – 18 जनवरी 2026 – इंदौर
पहला T20I – 21 जनवरी 2026 – नागपुर
दूसरा T20I – 23 जनवरी 2026 – रायपुर
तीसरा T20I – 25 जनवरी 2026 – गुवाहाटी
चौथा T20I – 28 जनवरी 2026 – विशाखापत्तनम
पांचवां T20I – 31 जनवरी 2026 – तिरुवनंतपुरम