जब शादियों में दिखावा और खर्चा आम हो चला है, तब इंदौर के हिमांशु मालवीय ने अपनी शादी को एक नेक मकसद से जोड़ दिया। उन्होंने न सिर्फ शादी को यादगार बनाया, बल्कि समाज को पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश भी दिया। अब उनकी ये ‘हरियाली वाली शादी’ पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस शादी की जमकर तारीफ की जा रही है. यही नहीं लोग सोशल मीडिया पर लोग बधाई देने के साथ-साथ लोग प्रेरणादायी कदम भी बता रहे हैं..
प्रकृति के नाम की शादी, मंडप में गूंजा हरियाली का वचन
हिमांशु मालवीय ने अपनी शादी को खास बनाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया जो हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दे। शादी की हर रस्म, हर सजावट और हर वचन को उन्होंने प्रकृति को समर्पित किया। उन्होंने फेरे लेते समय यह वचन भी लिया कि हर साल अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर पौधा लगाएंगे।
शादी का कार्ड बना संदेश वाहक
हिमांशु ने अपने शादी के कार्ड को भी एक मिशन बना दिया। कार्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए, सभी मेहमानों से पर्यावरण के लिए योगदान देने की अपील की गई। इतना ही नहीं, हर मेहमान को एक पौधा उपहार में भी दिया गया।
हरे रंग में शामिल हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
हिमांशु की इस अनूठी पहल ने प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भी आकर्षित किया। वे खुद हरे रंग के कपड़े पहनकर शादी में शामिल हुए और नवदंपति को पर्यावरण के इस संदेश के लिए शुभकामनाएं दीं।
इंदौर का बना था वर्ल्ड रिकॉर्ड, वहीं से मिली प्रेरणा
हिमांशु को यह आइडिया इंदौर द्वारा बनाए गए उस रिकॉर्ड से मिला, जब पिछले साल शहर में 51 लाख पौधे लगाए गए थे और प्रधानमंत्री मोदी ने इस पहल की सराहना की थी। उसी से प्रेरित होकर उन्होंने अपनी शादी को पेड़ लगाने के संकल्प से जोड़ दिया।
हर वचन में हरियाली, हर रिश्ते में जिम्मेदारी
इस शादी ने साबित कर दिया कि खुशी के पलों को समाज और पर्यावरण के लिए योगदान में भी बदला जा सकता है। हिमांशु और उनकी पत्नी की यह हरियाली पहल आने वाले जोड़ों को भी प्रेरणा दे सकती है।
Green Wedding
Eco-friendly Marriage
Plant a Tree Campaign
Sustainable Celebration
Indore Wedding Initiative