
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर रविवार को संयुक्त सुरक्षा बलों ने घुसपैठ के प्रयास को पूरी तरह से विफल कर दिया। इस दौरान दो आतंकियों को मार गिराया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त बलों ने जिले के केरन सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को पूरी तरह से नाकाम कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इलाके में ऑपरेशन अभी जारी है। एलओसी पर संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर सैनिकों ने एंटी-इनफिल्ट्रेशन ऑपरेशन चलाया।
सेना अलर्ट मोड पर है
भारत की सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के बाद से सेना अलर्ट मोड पर है। आतंकवादियों, उनके सहयोगियों और समर्थकों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई जारी है। यह आतंकवाद विरोधी रणनीति में किए गए बदलाव का भाग है। आतंकवाद के पूरे सिस्टम को खात्मा किया जा रहा है।
हवाला रैकेट को निशाना बनाया जा रहा
सुरक्षा बल आतंकियों, उनके समर्थकों और सहानुभूति रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। ड्रग तस्कर और हवाला रैकेट को निशाना बनाया जा रहा है। इनसे मिलने वाला पैसा आतंकवाद को बढ़ावा देने में इस्तेमाल होता है। भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की संयुक्त टीम एलओसी की निगरानी कर रही है। सर्दियों में बर्फबारी से पहले आतंकवादी सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास करते हैं। इसे रोका जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में 740 किलोमीटर लंबी एलओसी है। इसकी सुरक्षा सेना करती है। 240 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा है। इसकी सुरक्षा बीएसएफ करती है।