Infinix New Launch: Infinix अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसे Infinix Note 60 Pro नाम से पेश किया जाएगा। चीनी स्मार्टफोन मेकर ने हाल ही में Note 60 Pro को अपने ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया हैं, जहां इसके जरूरी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, डिजाइन और कलर ऑप्शन की जानकारी दी गई थी। अब भारत में इस फोन की डेडिकेटेड माइक्रोसाइट्स एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी की वेबसाइट पर लाइव की दी गई है, जिससे इसकी लॉन्च डेट का पता चल गया है। ये फोन इस महीने के तीसरे हफ्ते में लॉन्च होगा। तो आइए जानते हैं इस फोन में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
इस दिन होगा लॉन्च
आपको बता दें कि कंपनी ने भारत में अपनी वेबसाइट को अपडेट करके कन्फर्म किया है कि नया Infinix Note 60 Pro देश में 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए खास माइक्रोसाइट्स Flipkart और Infinix India के ऑनलाइन स्टोर पर भी लाइव हैं। जिससे यह कंफर्म होता है कि यह फोन इन वेबसाइट्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
इन कलर ऑप्शन्स में होगा उपलब्ध
बता दें कि कंपनी इस स्मार्टफोन को 6 कलर ऑप्शन के साथ बाजार में पेश करेगी, जिसमें डीप ओशन ब्लू, मिस्ट टाइटेनियम, मोका ब्राउन, सोलर ऑरेंज, टोरिनो ब्लैक और फ्रॉस्ट सिल्वर कलर शामिल है। इसे एक डुअल SIM स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जाएगा, जो Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलेगा।
यह भी पढ़ें: Gmail यूजर्स की मौज! अब बिना नया अकाउंट बनाए बदलें अपना पुराना ईमेल एड्रेस, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
मिलेंगे ये फीचर्स
इस डिवाइस में 6.78-इंच का 1.5K (1,208x2,644 पिक्सल) LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 4,500 nits तक की पीक ब्राइटनेस, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 240Hz का टच सैंपलिंग रेट, 2,304 PWM डिमिंग तक की सुविधा और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन देगा।
दमदार बैटरी और कैमरा
इसमें 50-मेगापिक्सल (f/1.59) का मेन कैमरा होगा जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) की सुविधा होगी और इसके साथ 8-मेगापिक्सल (f/2.2) का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। वहीं, सेल्फी के लिए 13-मेगापिक्सल (f/2.2) का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6,500mAh की बैटरी भी होगी, जो 90W वायर्ड और 30W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।