.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D8a65a102-1fa8-497d-a07c-4c85def4e471&w=3840&q=75)
Bulandshahr News : बुलंदशहर के नरसैना के गांव नित्यानंद पर में एक अमानवी व दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. थाना नरसेना क्षेत्र के गांव नित्यानंदपुर नंगली में 18 माह के मासूम बच्चे की हत्या कर शव को संदूक में छिपाने जघन्य मामला सामने आया है। बच्चा मंगलवार शाम से गायब बताया जा रहा है. बच्चे का शव आरोपी के ही घर के संदूक से बरामद हुआ है.
जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे का नाम माधव पुत्र पुष्पेंद्र बताया जा रहा है, जो मंगलवार शाम से लापता था. परिवार ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला. इस बीच, पुलिस को गांव के ही एक युवक पर शक हुआ, जो बच्चे की तलाश में परिवार के साथ ही घूम रहा था. पुलिस ने शक के आधार पर जब उस आरोपी के घर की तलाशी ली, तो वहां एक संदूक में रजाई के अंदर दबा हुआ बच्चे का शव बरामद हुआ। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने यह नज़ारा देखकर चीख पुकार मचा दी.
सूचना मिलते ही थाना नरसेना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है. प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे आपसी रंजिश या मानसिक विकृति की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता. फिलहाल परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपी से कठोर पूंछताछ की जा रही है. अभी कारणों का कुछ भी पता नही चला है. इस अमानवीय कृत के लिए आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.