सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले दरोगा व सिपाही को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी ने सख्त लहजे में कहा कि वर्दी में रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों को किसी की कीमत पर बख्शा नही जाएगा। पुलिस बल को वर्दी में अनुशासन में रहना होगा। एसएसपी की कर्रवाई के बाद कई पुलिसकर्मियों ने सोशल मीडिया से अपनी रील को डिलीट कर दिया है।
मामले की जांच रिपोर्ट एसएसपी को प्रेषित की
ककरौली थाने में तैनात दरोगा समय सिंह व खतौली थाने की भूड चौकी पर तैनात सिपाही अजय कुमार ने वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। रील के वायरल होने के मामले में एसएसपी संजय कुमार वर्मा को शिकायत की गयी। शिकायत होने के बाद एसएसपी ने जानसठ सीओ व खतौली सीओ को दोनों मामलों की जांच सौंपी। जांच के उपरांत सीओ ने मामले की जांच रिपोर्ट एसएसपी को प्रेषित की।
बाइक को सीज कराते हुए सस्पेंड कर दिया
एसएसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार रील बनाकर वायरल करने वाले सिपाही की बाइक को सीज कराते हुए सस्पेंड कर दिया है। इस बाइक का चालान भी किया गया है। वही ककरौली थाने में तैनात दरोगा को भी सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी ने कहा है कि महिला व पुरुष पुलिसकर्मी अगर वर्दी में रील बनाते है। तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।