Instagram New Feature: क्या आपसे भी इंस्टाग्राम पर कमेंट या मैसेज करते समय अक्सर टाइपिंग की गलती हो जाती है? अब घबराइए मत! इंस्टाग्राम ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया फीचर शामिल किया है। इस नए फीचर के तहत यूजर्स और क्रिएटर्स अपने ही कमेंट को पोस्ट करने के बाद एडिट कर सकेंगे। लेकिन इसके लिए एक टाइम लिमिट तय की गई है।
कितने मिलेगा समय
इंस्टाग्राम ने इस एडिटिंग फीचर के लिए एक समय सीमा तय की है। अगर आपने किसी की पोस्ट पर कमेंट किया है और उसमें कोई टाइपो (Typo) या गलती हो गई है, तो आपके पास उसे सुधारने के लिए केवल 15 मिनट का समय होगा। 15 मिनट बाद आप कमेंट को एडिट नहीं कर पाएंगे।
कैसे करें इस्तेमाल?
इसके लिए अपने कमेंट के नीचे दिए गए 'Edit' बटन पर टैप करें (यह विकल्प रिप्लाई और शेयर के पास मिलेगा), फिर भेजे गए मैसेज पर लॉन्ग प्रेस (Long Press) करें और मेन्यू में से 'Edit' विकल्प चुनें। बदलाव करने के बाद 'Done' या 'Send' पर क्लिक करें।
यह भी पढ़ें: AI पर बढ़ती निर्भरता बनेगी खतरा! सोचने-समझने की ताकत हो सकती है कमजोर
केवल टेक्स्ट पर लागू
आप फिलहाल केवल टेक्स्ट कमेंट्स को ही एडिट कर सकते हैं। अगर कमेंट में फोटो या GIF का इस्तेमाल किया गया है, तो उसे एडिट नहीं किया जा सकेगा। 15 मिनट की समय सीमा के अंदर आप जितनी बार चाहें, टेक्स्ट को बदल सकते हैं।
प्लेटफॉर्म पर ट्रांस्पेरेंसी बनी रहे
एक बार सुधार करने के बाद, कमेंट या मैसेज के पास 'Edited' का लेबल दिखाई देगा, जिससे सामने वाले को पता चल सकेगा कि इसमें बदलाव किया गया है। इंस्टाग्राम एडिट टैग को इसलिए यूज करेगी ताकि उनके प्लेटफॉर्म पर ट्रांस्पेरेंसी बनी रहे।