Instagram Viral 80s nd 90s Photo : सोशल मीडिया पर इन दिनों पुराना जमाना नए अंदाज में लौटता नजर आ रहा है। Instagram पर AI की मदद से तस्वीरों को 80s और 90s के रेट्रो लुक में बदलने का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अपनी सामान्य तस्वीरें ChatGPT में अपलोड करके उन्हें उस दौर के कपड़ों, हेयरस्टाइल और बैकग्राउंड के साथ नया रूप दे रहे हैं.
एक फोटो और पूरा लुक बदल गया
इस ट्रेंड की खास बात यह है कि सिर्फ विंटेज फिल्टर लगाने के बजाय AI तस्वीर का पूरा माहौल पुराने दौर जैसा तैयार कर देता है. यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से 80s या 90s की हेयरस्टाइल, कपड़े, ज्वेलरी, मेकअप, लाइटिंग और बैकग्राउंड चुन सकते हैं। कई तस्वीरों में पुराने कैमरे जैसा फिल्म ग्रेन और सॉफ्ट लाइटिंग भी देखने को मिल रही है.
बॉलीवुड स्टाइल सबसे ज्यादा पसंद
रेट्रो ट्रेंड में बॉलीवुड से इंस्पायर्ड लुक भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। महिलाएं पुराने दौर की साड़ी, बड़े हेयरस्टाइल और स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ तस्वीरें बनवा रही हैं, जबकि पुरुष 80s के शर्ट, सनग्लास और विंटेज हेयरस्टाइल में नजर आ रहे हैं. कुछ लोग अपनी तस्वीरों को पुराने फिल्म पोस्टर या फैमिली एल्बम जैसा लुक भी दे रहे हैं.
Instagram पर ऐसे बढ़ा ट्रेंड
कई यूजर्स इन AI तस्वीरों को Stories और Reels में शेयर कर रहे हैं. Instagram के ‘Add Yours’ फीचर के जरिए भी लोग दूसरों को इसी तरह की रेट्रो तस्वीरें बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। देखते ही देखते यह ट्रेंड आम सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर पब्लिक फिगर्स तक पहुंच गया है.
नॉस्टैल्जिया और AI का नया मेल
इस ट्रेंड की लोकप्रियता बताती है कि लोगों को पुरानी फैशन और तस्वीरों का नॉस्टैल्जिक अंदाज आज भी पसंद है. फर्क बस इतना है कि पहले उस दौर को याद करने के लिए पुराने एल्बम खंगालने पड़ते थे, जबकि अब AI की मदद से कोई भी अपनी तस्वीर को कुछ ही समय में 80s या 90s के अंदाज में देख सकता है.