IB ACIO Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और देश की सुरक्षा से जुड़कर कुछ बड़ा करना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने ACIO ग्रेड 2 के 3717 पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2025 तय की गई है। इस वैकेंसी के लिए आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद ACIO भर्ती नोटिफिकेशन खोलें।
STEP 3. फिर Apply Online पर क्लिक करें।
STEP 4. मांगे गए डॉक्यूमेंट्स, फोटो, सिग्नेचर अपलोड करें।
STEP 5. फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें।
STEP 6. कंफर्मेशन पेज की प्रिंटआउट कॉपी जरूर निकाल लें।
आवेदन के लिए आयु सीमा
बता दें कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। इस वैकेंसी के लिए आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अगर उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 27 साल होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्गों SC, ST, OBC कैंडिडेट को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: RPSC Recruitment 2025: राजस्थान में 12 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी, ऐसे कर सकेंगे अप्लाई
आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 650 रुपये का शुल्क जमा करना होगा, तो वहीं SC, ST, PH कैटेगरी के कैंडिडेट को 550 रुपये का शुल्क भरना होगा।