IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की ओर से अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए 144 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कल यानि 2 मार्च से हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कल से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 मार्च तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/apprenticeships पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
चयन प्रक्रिया
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 144 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें तकनीशियन अप्रेंटिस, ट्रेड अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अप्रेंटिसशिप के विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों को चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए किसी भी तरह की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू नहीं देना होगा।
यह भी पढ़ें: Civil Judge Vacancy: इस राज्य में सिविल जज के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है। वहीं। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो ट्रेड अप्रेंटिस पर के लिए वो लोग आवेदन कर करते हैं, जिनके पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से 2 वर्ष की आईटीआई होना चाहिए। टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए डिप्लोमा 3 वर्ष का होना चाहिए। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 12वीं कक्षा की डिग्री होना अनिवार्य है।