iOS 27 Release Date: Apple ने अपने नए iPhone लॉन्ट इवेंट के दौरान नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह अपडेट 14 सितंबर से यूजर्स के लिए रोलआउट होना शुरू होगा। इसी दिन Apple अपने दूसरे डिवाइस के लिए भी iPadOS 27, watchOS 27 और macOS 27 Golden Gate जारी करेगा। बता दें, Apple ने इस साल जून में WWDC 2026 के दौरान iOS 27 का पहला प्रीव्यू पेश किया था।
Siri AI में मिलेगा बड़ा अपग्रेड
इस बार नए अपडेट की सबसे बड़ी खासियत Siri AI है, जिसे कंपनी लंबे समय से तैयार कर रही थी। इसे कंपनी ने Google Gemini के साथ साझेदारी करके तैयार किया है। अब Siri सिर्फ नॉर्मल सवालों के जवाब नहीं देगा, बल्कि मुश्किल सवालों को समझने और एक साथ कई काम करने में सक्षम होगा।
क्या हर आईफोन में चलेगा Siri AI?
iOS 27 का अपडेट तो कई पुराने मॉडल्स को मिलेगा, लेकिन Siri AI के सभी फीचर्स हर डिवाइस पर काम नहीं करेगा। नए AI असिस्टेंट के लिए कम से कम iPhone 15 Pro या उससे नया मॉडल जरूरी होगा। इसका मतलब है कि पुराने iPhone यूजर्स को iOS 27 मिलने के बावजूद Siri AI का पूरा एक्सपीरिएंस नहीं मिलेगा।
iPad यूजर्स के लिए भी सीमित सपोर्ट
iPad में Siri AI का सपोर्ट और भी सीमित रखा गया है। कंपनी के मुताबिक ये फीचर नए iPad mini या फिर M1 चिप या उससे नए प्रोसेसर वाले iPad Air और iPad Pro मॉडल पर उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें: आईफोन 18 प्रो में कौन सा स्टोरेज चुनें, पैसे खर्च करने से पहले जान लें पूरा हिसाब
Spotlight में भी Siri
Apple 14 सितंबर को ही macOS 27 Golden Gate भी जारी करेगा। इसमें यूजर्स के लिए Siri को सीधे Spotlight Search में इंटीग्रेट किया गया है। साथ ही इसके डिजाइन को Liquid Glass थीम पर अपडेट किया गया है। इनमें ज्यादा एक जैसे टूलबार, स्क्रीन के किनारों तक पहुंचने वाले साइडबार और पहले से बेहतर विंडो शेप व मेन्यू बार आइकन शामिल हैं।