Flipkart Sale: अगर आप नया स्मार्टफोन या टैबलेट खरीदने का मन बना रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट की लेटेस्ट सेल आपके लिए बेहतरीन मौका लेकर आई है। फ्लिपकार्ट पर 'Sasa Lele' समर सेल की शुरुआत हो चुकी है। इस सेल में iPhone 17 सीरीज से लेकर Realme, Poco और Vivo जैसे कई बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही SBI बैंक कार्ड धारकों को 10% से 15% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
iPhone 17 पर डिस्काउंट
Apple कंपनी ने हाल ही में iPhone 17 लॉन्च किया था, जिसके 256GB बेस वेरिएंट की कीमत 82,900 रुपये है, लेकिन इस सेल में आप इस फोन को 71,900 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा, Apple Watch SE 3, जो सितंबर में भारत में लॉन्च हुई थी, 21,999 रुपये की कम कीमत पर उपलब्ध है।
ब्लैक मेंबर्स के खास ऑफर्स
Flipkart Summer Sale के दौरान, Black मेंबर्स स्मार्ट टीवी पर 10,000 रुपये तक की छूट, लैपटॉप पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट, ऑडियो डिवाइस पर 5,000 रुपये तक की छूट और PC और लैपटॉप के कीबोर्ड पर 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट का लाभ उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Amazon समर सेल में iPhone Air पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, स्टॉक खत्म होने से पहले देखें डील
Redmi और अन्य टैबलेट्स पर बचत
अगर आप टैबलेट खरीदना चाह रहे हैं, तो Redmi Pad 2 Pro 5G पर अच्छा डिस्काउंट ऑफर हो रहा है। यह शानदार 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट सेल के दौरान ₹24,999 की विशेष कीमत पर उपलब्ध है। साथ ही सैमसंग और मोटोरोला के टैबलेट्स पर भी नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज बोनस का लाभ मिल रहा है।
इन ब्रांड्स पर डिस्काउंट
बता दें कि Vivo, Poco और Realme जैसे ब्रांड्स के फोन भी सेल के दौरान कम कीमतों पर मिल रहे हैं। मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo X200T 49,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, Realme P4x 5G 16,999 रुपये और Poco F7 5G 31,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर उपलब्ध हैं। इन कीमतों में 10 परसेंट का इंस्टेंट SBI क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं।