iPhone 17 Pro Price Drop : आईफोन 17 प्रो के 256 जीबी मॉडल की भारत में शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये थी। अब रिलायंस डिजिटल पर इस फोन को अलग-अलग ऑफर्स को मिलाकर 56,990 रुपये की प्रभावी कीमत में लेने का मौका मिल रहा है। हालांकि, यह सीधे मिलने वाली कीमत नहीं है, बल्कि इसमें कई तरह के लाभ शामिल हैं।
पहले ही मिल रहा 9,910 रुपये का फायदा
रिलायंस डिजिटल की ओर से आईफोन 17 प्रो पर 9,910 रुपये का इन-स्टोर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद 1,34,900 रुपये वाला फोन 1,24,990 रुपये का हो जाता है। इसके आगे एक्सचेंज और बैंक ऑफर लागू किए जाते हैं।
पुराने आईफोन पर मिलेगा बड़ा एक्सचेंज लाभ
इस डील का सबसे बड़ा हिस्सा पुराने फोन का एक्सचेंज है। ऑफर में आईफोन 15 प्रो के लिए 55,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू दिखाई गई है। इसके साथ 10,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। हालांकि, आपके पुराने फोन की कीमत उसके मॉडल और कंडीशन के हिसाब से अलग हो सकती है।
बैंक कार्ड से भी घटेगी कीमत
एक्सचेंज लाभ के अलावा योग्य बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 3,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिल रहा है। इन सभी लाभों को जोड़ने के बाद 256 जीबी आईफोन 17 प्रो की प्रभावी कीमत 56,990 रुपये बताई गई है। यानी अधिकतम लाभ लेने पर कुल बचत 77,910 रुपये तक पहुंच सकती है।
इसे भी पढ़ें : गरबा खेलने के लिए पार्टनर भी किराए पर, वायरल ऑफर ने बढ़ाई साइबर पुलिस की चिंता
अमेजन और फ्लिपकार्ट पर नहीं है यह डील
इस ऑफर की खास बात यह है कि 56,990 रुपये वाली प्रभावी कीमत अमेजन या फ्लिपकार्ट पर नहीं, बल्कि रिलायंस डिजिटल की डील के जरिए मिल रही है। आईफोन 18 प्रो सीरीज के आने के बाद पुराने मॉडल पर रिटेलर्स की तरफ से ऐसे ऑफर देखने को मिल रहे हैं।