
Apple iphone 17 Launch: Apple कंपनी ने अपने न्यू आईफोन सीरिज 17 को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में चार स्मार्टफोन्स iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को लॉन्च किया गया है। iPhone 17, एक बेस मॉडल है. इसमें A19 चिपसेट का यूज किया है। इस इवेंट में कंपनी iPhone के साथ-साथ Apple Watch 11, Apple Watch Ultra 3 और Apple Watch SE 3 से भी पर्दा उठाया। इसके साथ ही कंपनी AirPods Pro 3 को भी पेश किया। आइए आईफोन 17 के फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।
आईफोन 17 की कीमत
आईफोन 17 को दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। पहला 256GB जो कि बेस वेरिएंट हैं, इसकी कीमत 82,900 रुपये है, वहीं दूसरा 512GB जिसकी कीमत 1,02,900 रुपये हैं। आईफोन 17 को पांच कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें ब्लैक, व्हाइट, ब्लू, सागा और पर्पल कलर शामिल है। बता दें कि प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे और 19 सितंबर से फोन की पहली सेल शुरू होगी।
iPhone Air की कीमत
वहीं, iPhone Air को तीन स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। इसके 256GB वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये हैं, इसके दूसरे 512GB वेरिएंट की कीमत 1,39,900 रुपये है। वहीं इसके 1TB वेरिएंट की कीमत 1,59,900 रुपये है। iPhone Air एक सबसे स्लिम हैंडसेट है। इसकी सेल भी 19 सितंबर से शुरू होगी।
17 Pro की कीमत
iPhone 17 Pro को भी तीन स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। इसके 256GB वेरिएंट की कीमत 1,34,900 रुपये हैं, इसके दूसरे 512GB वेरिएंट की कीमत 1,54,900 रुपये है। वहीं इसके 1TB वेरिएंट की कीमत 1,74,900 रुपये है। इस आईफोन में तीन रियर कैमरा दिया गया है। iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
17 Pro Max की कीमत
iPhone 17 Pro Max को चार स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। इसके 256GB वेरिएंट की कीमत 1,49,900 रुपये हैं, इसके दूसरे 512GB वेरिएंट की कीमत 1,69,900 रुपये है। वहीं इसके 1TB वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये है और इसके 2TB वेरिएंट की कीमच 2,29,900 रुपये है। Pro Max में 6.9 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है।