Flipkart BBD Sale iPhone 17 Discount: अगर आप Apple iPhone 17 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। फ्लिपकार्ट की आगामी Big Billion Days (BBD) Sale में iPhone 17 पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। आप इस फोन को काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। iPhone 17 खरीदने का यह बेस्ट टाइम है। तो आइए जानते हैं कि इस सेल के दौरान आप इस फोन को कितनी कीमत पर खरीद सकते हैं।
कितना मिल रहा डिस्काउंट
बता दें कि iPhone 17 को पिछले साल सितंबर में 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। हाल ही में कंपनी ने इसकी कीमत बढ़ाकर 99,900 रुपये कर दी थी। लेकिन फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में सभी बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स मिलाकर आप इस फोन को 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। इस डील के जरिए ग्राहकों को सीधे तौर पर अधिकतम 20,000 रुपये तक की बचत होगी।
कब से शुरू होगी सेल
आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल आम ग्राहकों के लिए 9 अक्टूबर से शुरू होगी। हालांकि फ्लिपकार्ट प्लस और ब्लैक मेंबर्स को इस सेल का एक्सेस 24 घंटे पहली यानि 8 अक्टूबर से ही मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें: 'गलत हाथों में पड़ा तो तबाही!' OpenAI के पूर्व कर्मचारी और सॉफ्टबैंक CEO का बड़ा खुलासा
iPhone 17 के फीचर्स
iPhone 17 के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 6.3 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। सुरक्षा के लिए सेरेमिक शील्ड दी गई है। इसके अलावा इसमें Apple A19 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है।
iPhone 17 का कैमरा
iPhone 17 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। सेकेंडरी कैमरा भी 48 मेगापिक्सल का है। इसमें 18 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।