Apple के नए iPhone का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। कंपनी का बड़ा इवेंट 9 सितंबर 2026 को होने वाला है। इस इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए जाने की उम्मीद है। इसके साथ Apple का पहला फोल्डेबल iPhone भी सामने आ सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी नए iPhone के सभी फीचर्स और कीमत की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसे में सामने आई ज्यादातर बातें लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं।
छोटा हो सकता है Dynamic Island
iPhone 18 Pro में सबसे ज्यादा चर्चा इसके Dynamic Island को लेकर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple इसका आकार छोटा कर सकती है। Face ID के कुछ हिस्सों को स्क्रीन के नीचे ले जाने की भी बात सामने आई है। अगर ऐसा होता है तो फोन की स्क्रीन पर पहले के मुकाबले ज्यादा जगह दिखाई दे सकती है।
कैमरे में मिलेगा बड़ा बदलाव
कैमरा iPhone 18 Pro का सबसे खास अपग्रेड हो सकता है। फोन में 48MP का मुख्य कैमरा मिलने की उम्मीद है, लेकिन इस बार इसमें Variable Aperture तकनीक दी जा सकती है। इसकी मदद से कैमरा जरूरत के हिसाब से लेंस में आने वाली रोशनी को कम या ज्यादा कर सकेगा। इससे खासकर कम रोशनी और पोर्ट्रेट तस्वीरों में फायदा मिल सकता है।
नई A20 Pro चिप देगी ज्यादा ताकत
परफॉर्मेंस के लिए iPhone 18 Pro में नई A20 Pro चिप मिलने की चर्चा है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह 2nm तकनीक पर तैयार की जा सकती है। इसका फायदा फोन की स्पीड के साथ बैटरी की बचत में भी देखने को मिल सकता है। 12GB रैम की भी चर्चा है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
बैटरी और कनेक्टिविटी में भी बदलाव
iPhone 18 Pro Max में पिछले मॉडल के मुकाबले बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। कुछ रिपोर्ट्स में करीब 10 फीसदी तक ज्यादा बैटरी क्षमता की बात कही गई है। इसके अलावा Apple का नया C2 मॉडम भी मिल सकता है। सैटेलाइट आधारित 5G कनेक्टिविटी की संभावना भी जताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें : कैंची धाम के पास शिप्रा का रौद्र रूप, वायरल वीडियो देखकर बढ़ी श्रद्धालुओं की चिंता
कीमत सुनकर लग सकता है झटका
नए फीचर्स के साथ इसकी कीमत भी बढ़ सकती है। भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1.50 लाख रुपये से ऊपर रहने का अनुमान है, जबकि Pro Max इससे काफी महंगा हो सकता है। अलग-अलग रिपोर्ट्स में कीमत के अलग अनुमान सामने आए हैं। इसलिए सही कीमत Apple के आधिकारिक ऐलान के बाद ही पता चलेगी। फिलहाल इतना तय है कि 9 सितंबर का Apple Event iPhone फैंस के लिए काफी खास रहने वाला है।