APPLE NEW LAUNCH: अगर आप भी ऐपल के नए आईफोन का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। जी हां सितंबर महीने में ऐपल अपने बहुप्रतीक्षित न्यू आईफोन सीरीज को लॉन्च करेगी। इस साल कंपनी अपने न्यू iPhone 18 Pro सीरीज से पर्दा उठाएगी। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा इसमें मिलने वाले नए फीचर्स की नहीं, बल्कि इसकी भारी-भरकम कीमत की हो रही है।
कीमत में होगी बढ़ोतरी
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro सीरीज एप्पल के इतिहास का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है। मौजूदा सीरीज की तुलना में इस साल लॉन्च होने वाले प्रो सीरीज हैंडसेट की कीमत में करीब 26 हजार रुपये तक का इजाफा हो सकता है। मौजूदा समय में भारत में आईफोन 17 प्रो की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये है, इस हिसाब से नए आईफोन 18 प्रो सीरीज की शुरुआती कीमत 1.50 लाख रुपये पार कर सकती है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आईफोन 18 प्रो सीरीज के मॉडल्स में टॉप एंड वेरिएंट कीमत में काफी बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।
नया A20 Pro चिप दिया जाएगा
रिपोर्ट्स के अनुसार ऐपल के iPhone 18 Pro में 2nm प्रोसेस पर बना नया A20 Pro चिप दिया जाएगा, जिसे बनाना पिछले वर्जन के प्रोसेसर की तुलना में काफी महंगा है, साथ ही प्रो मॉडल्स में ज्यादा RAM को शामिल किया जाएगा, जिसकी वजह से इसकी लागत में इजाफा होगा। वैसे तो अभी तक कंपनी ने इसके कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि अपकमिंग आईफोन सीरीज की कीमत में इजाफा देखने को मिल सकता है।
बेहतर होगा कैमरा सेटअप
कीमत भले ही ज्यादा हो, लेकिन ऐपल इसमें कुछ उपयोगी अपडेट्स भी दे रहा है। इस फोन में पहले से छोटा डायनेमिक आइलैंड, री-डिजाइन कैमरा कंट्रोल बटन और वेरिएबल अपर्चर वाला मेन कैमरा मिल सकता है। इससे यूजर शूटिंग की स्थिति के अनुसार लेंस में आने वाली रोशनी को कंट्रोल कर सकेंगे। साथ ही टेलिफोटो लेंस में भी सुधार होगा।
यह भी पढ़ें: OnePlus New Launch: गिरने पर भी नहीं टूटेगा वनप्लस का ये फोन! 31 जुलाई को भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
मिलेंगे कई नए फीचर्स
परफॉर्मेंस के मामले में iPhone 18 Pro बेहद पावरफुल होने वाला है। इस फोन में 2nm प्रोसेस पर बना बेहद तेज A20 Pro चिप दिया जाएगा, साथ ही इसमें 128GB RAM मिलेगी, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग बेहद स्मूथ हो जाएगी। इसके अलावा पहली बार इसमें कंपनी का इन हाउस C2 मोडेम आ सकता है, जो 5जी के साथ-साथ सैटेलाइट कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा।
मिल सकता है नया रंग
लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन एक खूबसूरत नए रेड कलर में नजर आ सकता है। यह फोन थोड़ा सा मोटा होगा ताकि इसमें पहले से बड़ी बैटरी फिट की जा सके।