iPhone 18 Pro Series Features: Apple ने अपने स्पेशल Surprise and Shine इवेंट में आखिरकार नई Pro iPhone सीरीज iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max से पर्दा उठा दिया है। इस लॉन्च इवेंट की सबसे खास बात यह है कि इसे पहली बार Apple के नए CEO John Ternus ने पेश किया। वहीं, इस बार कंपनी ने रेगुलर iPhone 18 को लॉन्च नहीं किया है। बता दें, नए Pro मॉडल्स में सिर्फ लुक ही नहीं, बल्कि अंदरूनी परफॉर्मेंस, कूलिंग, AI और कैमरे में जबरदस्त बदलाव किए गए हैं। तो आइए जानते हैं iPhone 18 Pro सीरीज में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
नया 2nm A20 Pro चिप- कंपनी ने पहली बार 2 नैनोमीटर तकनीक पर बनी A20 Pro चिप दी गई है। इसके 6 कोर CPU में नए Super Cores मौजूद है, जो पुराने मॉडल के मुकाबले 20% ज्यादा तेज काम करते हैं।
तगड़ा 7-कोर GPU और डबल AI पावर- 7-कोर GPU से ग्राफिक्स परफॉर्मेंस 40% तक सुधर गई है। इसके अलावा ऑन डिवाइस AI प्रोसेसिंग को संभालने के लिए इसमें कुल 32 कोर वाला डबल Neural Engine दिया गया है।
वेपर चेंबर कूलिंग- भारी गेमिंग और AI टास्क के दौरान फोन को गर्म होने से बचाने के लिए Apple ने अब तक का सबसे बड़ा वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम लगाया है।
दमदार बैटरी बैकअप- iPhone 18 Pro में 36 घंटे और iPhone 18 Pro Max में 45 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलता है। कंपनी के मुताबिक Pro Max में अब तक की सबसे बेस्ट आईफोन बैटरी लाइफ दी गई है।
तीनों 48MP रियर कैमरे- iPhone 18 Pro सीरीज के तीनों रियर कैमरे—Main, Telephoto और Ultra-Wide—अब 48 Megapixel के हैं। Apple इसे सालों में अपना सबसे बड़ा कैमरा अपग्रेड बता रहा है।
यह भी पढ़ें: Apple का बड़ा धमाका: पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और सेल डेट
स्मार्ट AI Siri- नया iOS 27 के साथ आने वाला Siri AI यूजर के पर्सनल कॉन्टेक्स्ट को समझता है। यह लगभग 3,00,000 ऐप्स के साथ काम कर सकता है और काफी आसानी से बातचीत कर सकता है।
AI फोटो की पहचान- Apple ने AI से बनी या बदली गई तस्वीरों को लेकर भी नया फीचर पेश किया है. iPhone 18 Pro से क्लिक की गई तस्वीरों के लिए Apple Reference Image नाम का नया स्टैंडर्ड दिया गया है, जिससे फोटो की ऑथेंटिसिटी को पहचानने में मदद मिलेगी।