Apple iPhone Duo First Sale: Apple ने अपना पहला फोल्डिंग फोन iPhone Duo भारत में लॉन्च कर दिया है। 3 लाख रुपये से शुरू होने वाले इस इस फोन को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। iPhone Duo की सेल 23 अक्टूबर से भारत में शुरू हो गई है। लेकिन इस फोन का स्टॉक तो 16 अक्टूबर को बुकिंग के दिन ही खत्म हो गया था। अब नई बुकिंग करने वालों को फोन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
स्टॉक खत्म, तीन महीने का इंतजार
बता दें कि 16 अक्टूबर को बुकिंग शुरू होने के सिर्फ एक घंटे के भीतर ही शुरुआती स्टॉक खत्म हो गया था। 23 अक्टूबर से फोन की डिलीवरी शुरू हो गई है। लेकिन यह सिर्फ उन्हीं लोगों को मिल रहा है, जिन्होंने 16 अक्टूबर को बुकिंग कर ली थी। अगर आप आज नया फोन बुक करते हैं, तो आपको जनवरी 2027 के आखिरी तक इंतजार करना पड़ सकता है।
कितनी है iPhone Duo की कीमत
यह अब तक का सबसे महंगा iPhone है। इसके 256GB स्टोरेज की कीमत 2,99,900 रुपये,
512GB स्टोरेज की कीमत 3,24,900 रुपये,
1TB स्टोरेज की कीमत 3,74,900 रुपये और
2TB स्टोरेज की कीमत 4,49,900 रुपये है।
फोन की खासियत
स्क्रीन बंद करने पर 5.4 इंच की छोटी स्क्रीन और खोलने पर 7.6 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है, जो किसी भी iPhone में सबसे बड़ी है। इस पर एक साथ दो ऐप्स चलाए जा सकते हैं। इसमें A20 Pro चिप, 48 MP के दो कैमरे और दो बैटरी दी गई है। बता दें, इसमें Face ID नहीं है और यह सिर्फ eSIM पर चलता है।
यह भी पढ़ें: क्या सुरक्षित है आपका डेटा? जानिए क्यों Black October से डरी हुई हैं सरकारी एजेंसियां और टेक दिग्गज
किससे है मुकाबला
फोल्ड फोन के बाजार में सैमसंग पहले से मजबूत पकड़ बनाए हुई है। Apple का iPhone Duo सीधे तौर पर Samsung Galaxy Z Fold 8 को टक्कर देगा। शुरुआती बुकिंग तो शानदार रही है, लेकिन इतनी भारी कीमत के बाद लंबी रेस में यह कितना टिकेगा, यह आने वाला वक्त बताएगा।