आईपीएल 2026 उन खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका बनकर सामने आया है, जो लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। श्रेयस अय्यर इस लिस्ट में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए उन्होंने 6 मैचों में 208 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 182.45 रहा है। अय्यर की यह फॉर्म न सिर्फ उनकी वापसी का रास्ता खोल रही है बल्कि उन्हें टी20 टीम की कप्तानी के लिए भी मजबूत दावेदार बना रही है।
क्रुणाल का ऑलराउंड प्रदर्शन बना ताकत
वहीं क्रुणाल पंड्या भी इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आरसीबी के लिए खेलते हुए उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दिया है। अब तक 8 विकेट लेकर वह टॉप गेंदबाजों में शामिल हैं। साथ ही निचले क्रम में तेजी से रन बनाकर टीम को मजबूती दे रहे हैं। उनका यह संतुलित खेल टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद जगा रहा है।
भुवनेश्वर की स्विंग से फिर खौफ
अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। उन्होंने 6 मैचों में 10 विकेट लेकर दिखा दिया है कि उनकी स्विंग अभी भी उतनी ही खतरनाक है। लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे भुवी की यह वापसी की दस्तक मानी जा रही है और चयनकर्ता उन पर नजर बनाए हुए हैं।
शमी की धार ने बढ़ाई उम्मीद
मोहम्मद शमी भी फिटनेस हासिल करने के बाद बेहतरीन लय में दिख रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 6 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। खास बात यह है कि शमी नई गेंद से लगातार बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं। उनकी यह फॉर्म टीम इंडिया में उनकी वापसी की संभावना को मजबूत बना रही है।
प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी
इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए उन्होंने 6 मैचों में 12 विकेट झटके हैं और पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर हैं। उनकी तेज और सटीक गेंदबाजी विरोधी बल्लेबाजों के लिए चुनौती बनी हुई है।
इसे भी पढ़ें : Shefali Verma की रैंकिंग में धमाकेदार उछाल, Mandhana को झटका, टीम इंडिया में बदलते समीकरण
वापसी की जंग हुई और तेज
कुल मिलाकर आईपीएल 2026 ने इन खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया के दरवाजे फिर से खोल दिए हैं। लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते चयनकर्ताओं के सामने अब चुनौती होगी कि इन फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा। आने वाले समय में टीम इंडिया में इन खिलाड़ियों की वापसी देखी जा सकती है।