IPL 2026 की रिटेंशन लिस्ट जारी होते ही सबसे बड़ा धमाका चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ट्रेड से हुआ। RR के कप्तान संजू सैमसन 18 करोड़ में CSK में चले गए, जबकि रविंद्र जडेजा की राजस्थान में वापसी हुई. CSK ने इस बार कई बड़े नाम रिलीज कर दिए मथीशा पथिराना, रचिन रवींद्र, दीपक हुड्डा, विजय शंकर और सैम करन तक बाहर कर दिए गए. वहीं CSK ने रुतुराज गायकवाड़, धोनी, शिवम दुबे, नूर अहमद और कॉन्वे जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा जताया. CSK के पास 43.4 करोड़ का पर्स और 9 स्लॉट बचे हैं.
दिल्ली, मुंबई और RCB की रणनीति क्या रही?
दिल्ली कैपिटल्स ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क और मोहित शर्मा जैसे नाम रिलीज कर दिए, लेकिन KL राहुल, अक्षर पटेल, स्टब्स और तुषार देशपांडे को रिटेन किया. DC ने नीतीश राणा और फरेरा को ट्रेड करके मिडिल ऑर्डर मजबूत किया. उधर मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब और रीसी टॉपली जैसे खिलाड़ियों को रिलीज किया, लेकिन हार्दिक पंड्या, बुमराह, सूर्यकुमार, रोहित और तिलक वर्मा को रिटेन किया. MI ने शार्दुल ठाकुर और मयंक मार्कंडे को ट्रेड किया. वहीं RCB ने लियाम लिविंगस्टोन और मयंक अग्रवाल को छोड़कर विराट, पटीरदार, पड्डिकल, फिल साल्ट, हेजलवुड, भुवनेश्वर और टिम डेविड को टीम में बनाए रखा.
गुजरात और पंजाब किंग्स की बड़ी कटौती
गुजरात टाइटंस ने रदरफोर्ड, शनाका और गेराल्ड कोएत्जी जैसे खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया। टीम ने शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर, रबाडा और राशिद खान जैसे स्टार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहीं पंजाब किंग्स ने ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज करके बड़ा फैसला लिया। प्रवीण दुबे, कुलदीप सेन, हार्डी को बाहर कर टीम ने श्रेयस अय्यर, स्टोइनिस, मार्को येनसन, चहल और अर्शदीप पर भरोसा कायम रखा।
कौन हुआ रिलीज और कौन आएंगे ऑक्शन में?
IPL 2026 मिनी ऑक्शन में इस बार कई बड़े नाम नज़र आएंगे लियाम लिविंगस्टोन, ग्लेन मैक्सवेल, सैम करन, मथीशा पथिराना, विजय शंकर, अर्जुन तेंदुलकर, रदरफोर्ड और कई दिग्गज खिलाड़ी अब हथौड़े के नीचे होंगे. सभी 10 टीमों की रिटेंशन लिस्ट से साफ है कि हर फ्रेंचाइज़ी ने अपनी टीमों को युवा खिलाड़ियों के साथ रीबिल्ड करने की कोशिश की है. IPL 2026 अब और भी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि बड़े खिलाड़ियों के बाहर होने से मिनी ऑक्शन में भारी बोली लगने की पूरी संभावना है.