आईपीएल 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इस सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी और पहला मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा। फैंस में अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और हर कोई अपने पसंदीदा मैच को स्टेडियम में बैठकर देखना चाहता है।
कुछ मैचों के टिकट हुए उपलब्ध
अभी शुरुआती कुछ मैचों के टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कुछ मुकाबलों के टिकट मिल रहे हैं, जिनमें कई बड़े मुकाबले शामिल हैं। आने वाले दिनों में बाकी मैचों के टिकट भी धीरे-धीरे जारी किए जाएंगे।
ऑनलाइन टिकट बुक करना सबसे आसान तरीका
फैंस ऑनलाइन तरीके से आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें टिकटिंग ऐप या वेबसाइट पर जाकर अपना पसंदीदा मैच चुनना होगा। इसके बाद स्टेडियम में सीट का चयन करके ऑनलाइन पेमेंट करना होता है। पेमेंट पूरा होते ही टिकट मोबाइल या ईमेल पर मिल जाता है।
रजिस्ट्रेशन से मिल सकता है फायदा
अगर कोई फैन पहले से रजिस्ट्रेशन कर लेता है तो उसे टिकट बिक्री शुरू होने की जानकारी तुरंत मिल जाती है। इससे टिकट जल्दी बुक करने का मौका मिलता है और अच्छे सीट मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए कई लोग पहले से रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं।
इसे भी पढे़ें : Pakistan के खिलाड़ी Babar Azam पर डबल विवाद, वायरल वीडियो से मचा बवाल, टीम से बाहर होने पर भी उठे बड़े सवाल, पढ़ें एक क्लिक में
ऑफलाइन टिकट भी मिलेंगे आसानी से
जो लोग ऑनलाइन टिकट नहीं लेना चाहते, उनके लिए ऑफलाइन विकल्प भी मौजूद है। मैच से कुछ दिन पहले स्टेडियम और शहर के खास जगहों पर टिकट काउंटर खोले जाते हैं। यहां जाकर सीधे टिकट खरीदे जा सकते हैं।
टिकट लेते समय रखें ये जरूरी बातें ध्यान में
ऑफलाइन टिकट लेते समय पहचान पत्र साथ रखना जरूरी होता है। साथ ही पेमेंट कैश या कार्ड दोनों तरीके से किया जा सकता है। फैंस को सलाह दी जाती है कि समय रहते टिकट बुक कर लें, क्योंकि मैच के करीब आते ही टिकट मिलना मुश्किल हो सकता है।