iQOO New Launch: अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। जी हां क्योंकि iQOO ने भारत और ग्लोबल मार्केट में अपना एक और नया फ्लैगशिप फोन लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने iQOO 15 के नाम से पेश किया है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। डिवाइस में एंड्रॉइड 16-बेस्ड ओरिजिनओएस 6 मिल रहा है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में कई और बेहतरीन फीचर्स भी शामिल है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि कंपनी ने इस फोन को कितनी कीमत पर लॉन्च किया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
फोन की कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने iQOO 15 को दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ बाजार में पेश किया है। इसके 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये है, तो वहीं इसके 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये तय की गई है। इस फोन पर बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। iQOO 15 की सेल प्रायोरिटी पास यूजर्स के लिए 27 नवंबर से शुरू होगी, जबकि बाकि सभी के लिए फोन की सेल 1 दिसंबर, 12 PM से शुरू होगी।
यह भी पढ़ें; Oneplus New Launch: OnePlus 15R की लॉन्च डेट कन्फर्म, साथ में एंट्री मारेगा OnePlus Pad Go 2
फोन के फीचर्स
आपको बता दें कि iQOO 15 में 6.85-इंच का सैमसंग M14 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2K रिज़ॉल्यूशन ऑफर कर रहा है। इस स्मार्टफोन को 12GB + 256GB और 16GB + 512GB रैम समेत अलग अलग स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया गया है। iQOO 15 में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है।
फोन का कैमरा
वहीं कैमरे की बात करें, तो iQOO 15 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50-Megapixel का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर दिया है और 50MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी के लिए इस डिवाइस में 32MP का कैमरा दिया गया है।