iQOO New Launch: टेक ब्रांड iQOO जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। जिसे कंपनी iQOO 16 नाम से पेश कर सकती है। आइकू इंडिया के सीईओ निपुण मार्या ने सोशल मीडिया पर एक टीचर शेयर किया है, जिसमें आइकू के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च का हिंट दिया है। टीजर में "Find the next flagship" और "WHERE status - stay_tuned" जैसी बातें लिखी हैं। लेकिन कंपनी ने ऑफिशियली अपकमिंग डिवाइस की पुष्टी नहीं की है।
कितनी होगी कीमत
iQOO 16 स्मार्टफोन को भारत में दिसंबर 2026 या 2027 के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने ऑफिशियल लॉन्च डेट का एलान नहीं किया है। कीमत की बात करें, तो इस फ्लैगशिप फोन को भारत में 1 लाख रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें, इससे पहले iQOO 15 को कंपनी ने इंडियन मार्केट में 85,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था।
मिल सकते हैं ये फीचर्स
इस फोन में 6.85 इंच की 2K+LTPO AMOLED स्क्रीन मिल सकती है, जो जो 165Hz हाई रिफ्रेश रेट और 10,000 निट्स तक की पिक ब्राइटनेस के साथ आ सकती है। उम्मीद है कि आइकू का यह अपकमिंग फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ Q4 गेमिंग चिप से लैस होगा। यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम (OriginOS) पर काम करेगा।
यह भी पढ़ें: 5000mAh बैटरी के साथ भारत में Infinix Smart 20 HD हुआ लॉन्च, जानें कितनी है कीमत और क्या है खासियत
बैटरी और कैमरा
इस डिवाइस में 8,400 mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्चिंग को सपोर्ट करेगी। साथ ही इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 3x जूम वाला 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जाएगा।