iQOO New Launch: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने iQOO Z11x 5G के नाम से पेश किया है। यह फोन विशेष रूप से उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो लंबी बैटरी लाइफ और सॉलिड परफॉर्मेंस की तलाश में हैं। साथ ही इसमें कई और दमदार फीचर्स भी दिए गए हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया है, जिसमें Titan Black और Prismatic Green कलर शामिल है। वहीं इसके कीमत की बात करें, तो इसके GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है और 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 20,999 रुपये है। तो वहीं 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 22,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 16 मार्च से Amazon और iQOO के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।
यह भी पढ़ें: LPG का झंझट खत्म! न गैस चूल्हा, न इंडक्शन; बस एक बटन दबाएं और मिनटों में तैयार कर देगा खाना ये प्रोडक्ट
मिलेंगे ये फीचर्स
iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन में 6.76-इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2408×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है। इसके साथ ही IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है।
फोन की बैटरी और कैमरा
फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं कैमरे की बात करें, तो इसमें 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स, USB-C ऑडियो और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।