Israel-Iran War:इज़रायल ने ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। इज़रायली एयरफोर्स ने ईरान की राजधानी तेहरान में परमाणु ठिकानों को निशाना हमला कर दिया । जिसमें ईरान के 4 एटमी, 2 मिलिट्री ठिकाने तबाह हो गए है।इसमें ईरान के 2 बड़े सैन्य अधिकारी और 2 परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं। ईरान को काफी नुकसान भी हुआ है। इज़रायल से बदला लेने के लिए ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने कहा ईरान अब चुप चुप नही बैठेगा वह इस हमले का जवाब जल्द देगा।
ईरान ने इजराइल पर किया ड्रोन अटैक-
इजरायल की एयरस्ट्राइक्स से ईरान बौखला गया है और उसने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बता दें ईरान ने इज़रायल पर 100 से ज़्यादा ड्रोन के साथ हमला किया है। ईरान के द्वारा दागे गए सभी ड्रोन्स खतरनाक सुसाइड ड्रोन्स बताए जा रहे हैं।
ड्रोन्स को मार गिराने जुटी इज़रायली सेना-
इज़रायली सेना के प्रवक्ता की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है कि उनकी सेना ईरान द्वारा दागे गए ड्रोन्स को मार गिराने में जुटी हुई है। अब तक इज़रायली सेना को कई ईरानी ड्रोन्स को मार गिराने में कामयाबी मिली है।
एयरस्ट्राइक्स का अमेरिका जिम्मेदार-
ईरान ने इज़रायली एयरफोर्स के द्वारा की गई एयरस्ट्राइक्स का जिम्मेदार अमेरिका को ठहराया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि उन्हें इज़रायली एयरस्ट्राइक्स के बारे में पहले से ही जानकारी थी।
इज़रायल ने जनता सुरक्षित जगह पर जाने की दी सलाह-
ईरान से युद्ध के बीच इज़रायल ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। वहीं संवेदनशील इलाकों में रहने वाली इज़रायली जनता सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी है। क्योंकि ईरान के हमले में नागरिकों को भी निशाना बनाए जाने की आशंका है।