ईरान ने ये साफ कर दिैया है कि वो अमेरिका की धमकियों का मुहंतोड़ जवाब देगा। वह उसकी धमकियों के आगे झुकने वाला नहीं है। नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने दो टूक कह दिया है कि होमुर्ज स्ट्रेट पूरी तरह से बंद रहेगा. ईरान हर मौत का बदला लेकर रहेगा। हम किसी कि शहादत को भूलने वाले नहीं हैं। इतना ही नहीं हम मिडिल ईस्ट में अमेरिका के हर बेस पर अटैक करने वाले हैं।
हम मिडिल ईस्ट में सभ्री यूएस बेस पर हमला करेंगे
ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने अमेरिका-इजराइल को अपने तेवर दिखाया है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि होमुर्ज स्ट्रेट को खोला न जाए। ईरान हर मौत का बदला लेने वाला है। हम किसी की शहादत को नहीं भूलने वाले हैं। ईरान के लोगों के खून का बदला लेकर रहेगा। हम हर बच्चे की मौत का बदला लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने पड़ोसी देशों को चेतावनी दी कि वे अपनी जमीन से अमेरिका को हटाएं। हम मिडिल ईस्ट में सभ्री यूएस बेस पर हमला करेंगे।
ईरानी शहीद के खून का बदला लिया जाने वाला
मुज्तबा खामेनेई ने कहा, हम अपने शहीदों खासकर मिनाब के शहीदों के खून का बदला जरूर लेंगे। इस बीच उन्होंने ईरानी सेना की तारीफ भी की है। मुज्बता के अनुसार, ईरानी सेना मजबूती से अपने देश की रक्षा करने में लगी है। वह दुश्मनों के हमले का जवाब दे रही है। अमेरिकी और इज़राइली हमलों में मारे गए लोगों को लेकर कहा, उन्होंने उनके सब्र की दुआ की. साथ ही लोगों को यकीन दिलाया कि हर ईरानी शहीद के खून का बदला लिया जाने वाला है।
हमने पड़ोसियों पर हमला नहीं किया
मुज्तबा खामेनेई के अनुसार, ईरान पड़ोसी देशों के साथ बेहतर संबंध रखना चाहता है. उसने अपने पड़ोसियों पर हमला नहीं किया है, बल्कि उन देशों में अमेरिका के ठिकानों को निशाना बनाया है। दुश्मन उन इलाकों से ईरान पर हमला कर रहा था. हम दुश्मन से नुकसान की भरपाई को भी करेंगे.