Iran US Israel War: इजरायल और ईरान में चल रहे संघर्ष के बीच अचानक अमेरिका की एंट्री से पूरा मिडिल ईस्ट तनाव में आ गया है। आपको मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बता दें रविवार को अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया गया। सोमवार को इजरायल ने ईरान के 6 पवाई अड्डों पर हमला किया जिसमें 15 फाइटर जेट को निशाना बनाया गया। इधर ईरान ने भी इजरायल पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए । ईरान के परमाणु स्थलों को निशाना बनाने वाला यह हमला न सिर्फ सैन्य बल्कि राजनीतिक स्तर पर भी ‘भूकंप’ की तरह महसूस किया गया।
ट्रंप ने ईरान को जवाबी कार्रवाई के खिलाफ दी चेतावनी
ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह अमेरिकी सैन्य हमलों के बाद ईरान की प्रमुख परमाणु सुविधाओं को "पूरी तरह से नष्ट" करने के बाद जवाबी कार्रवाई करने का फैसला करता है, तो "या तो शांति होगी या त्रासदी"। ट्रंप ने कहा कि ईरान को अब शांति स्थापित करनी चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करता हैं। तो भविष्य में हमले और अधिक खतरनाक होंगे
ईरान ने ट्रंप को दी धमकी
ईरान के सैन्य प्रवक्ता इब्राहीम जोल्फाकारी ने डोनाल्ड ट्रंप को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा है कि ‘मिस्टर ट्रंप, आप जुआरी हैं. आप ये युद्ध शुरू कर सकते हैं, लेकिन खत्म हम करेंगे। जोल्फाकारी ने बयान दिया कहा कि अमेरिका की आक्रामक कार्रवाई के बाद ईरानी सेना के वैध टारगेट्स की सीमा और बढ़ गई है और अमेरिका को इसके भारी खामियाजा भुगतना होगा ।
न्यूयॉर्क में हाई अलर्ट
ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद न्यूयॉर्क शहर में हाईटेंड अलर्ट जारी कर दिया गया है। भले ही फिलहाल किसी ठोस धमकी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लोन वुल्फ अटैक की आशंका को देखते हुए यहूदी और पर्शियन वाले इलाकों में सुकक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही साइबर अटैक सिस्टम्स पर भी नजर रखी जा रही है.