
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने मंगलवार को देश के परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ सीधी बातचीत से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि ईरान को परमाणु हथियारों की ज़रूरत नहीं है। उनका देश इन हथियारों को बनाने का इरादा भी नहीं रखता है. खामेनेई की यह टिप्पणी ऐसे वकत पर आई है़, जब ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। यह टिप्पणी पेजेशकियन की अमेरिकियों से संभावित बातचीत में बाधा डाल सकती है।
खामेनेई ने यह टिप्पणी ईरानी सरकारी टेलीविजन पर दी है। यह टिप्पणी ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की यूरोपीय समकक्षों के साथ मुलाकात के बाद सामने आई है। परमाणु प्रतिबंधों को दोबारा से लागू होने से रोकने की मांग कर रहे हैं. ये प्रतिबंध रविवार को फिर से लागू होने संभावना है।
आत्मसमर्पण नहीं करने वाला ईरान
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने चार दिन पहले ही 20 सितंबर को दावा किया कि उनका देश परिस्थितियों के सामने झुकने वाला नहीं है। अपने ऊपर लगी पाबंदियों के बावजूद आत्मसमर्पण नहीं करने वाला है. उनकी ये टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ओर से तेहरान पर लगे प्रतिबंधों को स्थायी रूप से न हटाने के लिए मतदान किए जाने के बाद सामने आई. इस निर्णय से बिफरे पेजेशकियन का कहना है कि तेहरान तथाकथित ‘स्नैपबैक मैकेनिज्म’ के माध्यम से अपने ऊपर लगाए गए किसी भी प्रतिबंध को पार कर लेगा.