
नमक के बिना खाना बेस्वाद और अधूरा है। भारत में तो लोग नमक का खूब सेवन करते हैं। कई लोग तो खाने के ऊपर डालकर भी नमक खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने के ऊपर नमक डालकर खाने से शरीर में क्या होता है? एक्सपर्ट से जानते हैं। नमक के बिना भोजन अधूरा लगता है, खासकर भारत में, जहां लोग स्वाद के लिए नमक का खूब इस्तेमाल करते हैं। कई लोगों की आदत होती है कि चाहे खाना कितना भी नमकीन हो, वे ऊपर से थोड़ा नमक और डालते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आदत धीरे-धीरे आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है? डॉक्टर्स और रिसर्च दोनों ही मानते हैं कि ऊपर से नमक डालना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ये कैसे आपको शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं।
क्या कहती हैं एक्सपर्ट?
एक्सपर्ट बताती हैं कि किसी भी खाने की चीज में ऊपर से नमक डालना नुकसानदायक हो सकता है। ये ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। क्योंकि ऊपर से नमक डालने का सीधा असर आपके ब्लड प्रेशर पर पड़ सकता है। क्योंकि दिन भर के लिए हमारे शरीर को एक सीमित मात्रा में सोडियम की जरूरत होती है। अगर इससे ज्यादा सोडियम का सेवन किया जाए तो वो नुकसानदायक हो सकता है।
किन बीमारियों का खतरा बढ़ता है?
डाइटिशियन और WHO दोनों ही मानते हैं कि जरूरत से ज्यादा नमक लेने से हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, हार्ट डिजीज और किडनी की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऊपर से नमक डालने की यह आदत धीरे-धीरे शरीर में सोडियम का स्तर बढ़ा देती है, जिससे कई गंभीर बीमारियों की शुरुआत हो सकती है।
WHO की रिपोर्ट में क्या कहा गया?
WHO यानी वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में लोग जरूरत से ज्यादा नमक खा रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यंगस्टर्स का डेली सोडियम इंटेक 4310 मिलीग्राम है, जो करीब 10.78 ग्राम नमक के बराबर होती है। वहीं, WHO के अनुसार, एक यंगस्टर को रोजाना 2000ml ग्राम से कम सोडियम लेना चाहिए, जो की 1 चम्मच के बराबर है।