WhatsApp Hack Check: आज के समय में व्हाट्सएप हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। व्हाट्सएप पर चैट्स और मीडिया के अलावा हमारी जरूरी डॉक्यूमेंट्स और पर्सनल कॉन्टैक्ट्स भी जुड़े होते हैं। ऐसे में अगर किसी अनजान व्यक्ति को आपके व्हाट्सएप अकाउंट का एक्सेस मिल जाए, तो वह आपकी पहचान का गलत इस्तेमाल कर सकता है और आपको दोस्तों या परिवार वालों को मैसेज भेजकर परेशान कर सकता है। अगर आपको भी ऐसा शक है कि आपका व्हाट्सएप अकाउंट कोई दूसरा इस्तेमाल कर रहा है या अचानक आपका एक्सेस चला गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप इन आसान तरीकों से अपने अकाउंट पर दोबारा पूरा कंट्रोल पा सकते हैं।
परिवार और दोस्तों को दें जानकारी
सबसे पहले अपने जान-पहचान के लोगों को बता दें कि आपका अकाउंट किसी और के साथ में हो सकता है। ताकि वे आपके नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज या धोखेबाजीर से सावधान रहें।
अकाउंट में दोबारा लॉग इन करें
अपने फोन में व्हाट्सएप खोलकर दोबारा लॉग इन करके की प्रक्रिया शुरू करें। अपना फोन नंबर दर्ज करें और एसएमएस या कॉल के जरिए मिलने वाले 6 अंकों के वेरिफिकेशन कोड को भरें। जैसे ही आप नए सिरे से रजिस्टर करेंगे, अनजान व्यक्ति के फोन से आपका व्हाट्सएप अपने आप लॉग आउट हो जाएगा। यह 6 अंकों का कोड कभी भी किसी के साथ शेयर न करें।
टू-स्टेप वेरिफिकेशन
लॉग इन करते समय व्हाट्सएप आपसे टू-स्टेप वेरिफिकेशन पिन मांग सकता है। अगर पिन आपको पिन नहीं पता है, तो सुरक्षा कारणों से कुछ मामलों में 7 दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। लेकिन 6 अंकों का कोड दर्ज करने से दूसरा व्यक्ति तुरंत बाहर हो सकता है।
अनजान नंबरों को ब्लॉक करें
अगर कोई अनजान यूजर आपको लगातार मैसेज करके परेशान कर रहा है, तो उसकी चैट खोलकर उसे सीधे ब्लॉक कर दें। गलत या संदिग्ध गतिविधियों वाले नंबर की रिपोर्ट भी जा सकती है।
यह भी पढ़ें: Diwali Gift Ideas: इस दिवाली अपनों को गिफ्ट करें ये 3 धांसू 5G स्मार्टफोन्स, देखें फीचर्स और डिस्काउंट प्राइस
अनजान मैसेज रोकने की सेटिंग ऑन करें
व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाएं, फिर प्राइवेसी और इसके बाद Advanced विकल्प में जाकर Block unknown account messages का फीचर ऑन कर सकते हैं। यह अचानक आने वाले असामान्य अनजान मैसेज को रोकने में मदद करता है।