Strong Password Tips: आज के डिजिटल दौर में बैंक के काम से लेकर सोशल मीडिया और ऑफिस के काम तक, हर जगह पासवर्ड की जरूरत पड़ती है। अक्सर कई सारे अकाउंट होने की वजह से लोग या तो बहुत आसान पासवर्ड रख लेते हैं या फिर एक ही पासवर्ड का इस्तेमाल हर जगह करते हैं। ऐसा करने में लोगों के लिए तो आसानी होती है, लेकिन यही साइबर अपराधियों के लिए सबसे आसान निशाना बन जाता है।
क्यों भूल जाते हैं पासवर्ड
आपको बता दें कि कमजोर पासवर्ड के कारण हैकर्स मिंटों में आपके बैंक खाते से लेकर सोशल मीडिया तक की डिटेल्स चुरा लेते हैं। वहीं दूसरी तरफ, कुछ लोग सुरक्षा के चक्कर में इतना कड़ा पासवर्ड बना लेते हैं कि बाद में खुद ही भूल जाते हैं और बार-बार 'फॉरगेट पासवर्ड' के चक्कर में परेशान होते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो ये आसान तरीके आपके बहुत काम आ सकते हैं।
पसंदीदा वाक्य को बनाएं पासवर्ड
आप अपनी किसी खास आदत या याद को पासवर्ड का आधार बना सकते हैं। इसके लिए आप अपने पसंदीदा वाक्य या किसी खास याद को पासवर्ड का आधार बना सकते हैं। जैसे किसी को रोजाना सुबह 6 बजे चाय पीना पसंद है जैसे वाक्य के शब्दों के पहले अक्षर लेकर उसमें नंबर और सिंबल जोड़ सकते हैं। इस वाक्य से आप R$6CpP जैसा मजबूत पासवर्ड तैयार कर सकते हैं (रोजाना का R, सुबह का $, 6 बजे का 6, चाय का C, पीना का P, पसंद का P)।
चार अलग-अलग शब्दों को जोड़ें
सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, चार या उससे ज्यादा ऐसे शब्दों को आपस में जोड़ दें जिनका एक-दूसरे से कोई संबंध न हो। ये पासवर्ड लंबे होने के कारण हैकर्स के लिए क्रैक करना नामुमकिन होते हैं और आपको याद भी रहते हैं। जैसे CoffeeRiverBananaTrain जैसी पासफ्रेज लंबी होने के कारण ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Elon Musk: एलन मस्क का बड़ा दावा; 'भविष्य में खत्म हो जाएगी पैसे की वैल्यू'
अक्षरों की जगह नंबर और सिंबल जोड़े
अपने नॉर्मल पासवर्ड को और मजबूत बनाने के लिए कुछ अक्षरों को हटाकर उनकी जगह मिलते-जुलते नंबर या स्पेशल कैरेक्टर का इस्तेमाल करें। इसके उदाहरण के तौर पर आप Vacation time को V@c4t10nT!m3 भी बना सकते हैं।
पासवर्ड मैनेजर बन सकता है मददगार
अगर आपको कोई पासवर्ड याद रखने में दिक्कत होती है, तो Google Password Manager, iCloud Keychain या Bitwarden जैसे पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह आपके सभी पासवर्ड सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं और जरूरत पड़ने पर ऑटोफिल की सुविधा भी देते हैं।