Phone Battery Tips: अगर आपका स्मार्टफोन रात में बिना इस्तेमाल किए ही 15 से 20 प्रतिशत तक बैटरी ड्रॉप कर रहा है, तो इसकी वजह सिर्फ पुरानी बैटरी नहीं है, बल्कि कई बार कुछ ऐप्स बैकग्राउंड में लगातार एक्टिव रहकर इंटरनेट, लोकेशन और प्रोसेसर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बैटरी तेजी से खत्म होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके फोन में ही यह पता लगाने की सुविधा होती है कि किस ऐप ने कितनी बैटरी खर्च की है। जी हां आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर उन ऐप्स को ट्रैक करके रोक सकते हैं।
Android यूजर्स के लिए स्टेप्स
1. अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं।
2. इसके बाद Battery या Battery & Device Care वाले विकल्प पर जाएं।
3. यहां Battery Usage पर टैप करें।
4. अब आपको उन सभी ऐप्स की लिस्ट दिखेगी, जिन्होंने सबसे ज्यादा बैटरी खर्च की है।
5. लिस्ट में देखें कि रात के दौरान कौन-सा एप ज्यादा बैटरी यूज कर रहा है।
6. जिस ऐप को आप इस्तेमाल नहीं करते हैं, उनकी Background Activity को सेटिंग्स में जाकर बंद या सीमित कर दें।
यह भी पढ़ें: Meta Glasses: मेटा ने लॉन्च किए हल्के Smart VR Glasses, IMAX और 3D फिल्मों का मिलेगा धांसू एक्सपीरियंस
iPhone (iOS) यूजर्स कैसे करें चेक
अपने आईफोन की सेटिंग्स में जाएं। इसके बाद बैटरी विकल्प पर टैप करें। Last 24 Hours वाले सेक्शन में जाकर देखें कि किस ऐप ने सबसे ज्यादा चार्ज इस्तेमाल किया है। कौन-सा ऐप सबसे ज्यादा बैटरी यूज कर रहा है। इसके बाद आप जरूरत के हिसाब से Background App Refresh, Location Services या अन्य परमिशन लिमिटेड कर सकते हैं।