Israel can target Iran's : इजरायल ने अगर ईरान पर हमला तो किया तो फिर मिडल ईस्ट में तनाव बढ़ सकता है। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से कोशिश है कि ईरान के साथ परमाणु डील कर ली जाए। ऐसे में यदि इजरायल ने ईरान पर हमला किया तो चीजें सुधरने की बजाय कहीं ज्यादा बिगड़ जायेंगी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बता दें ईरान यह चेतावनी पहले ही दे चुका है। कि अगर हमला होता है तो ईरान का पलटवार भी उतना ही विनाशक होगा। अगर उसके परमाणु ठिकानों पर हमला हुआ तो वो ना सिर्फ इजरायल, बल्कि इजरायल के सहयोगी अमेरिका और वेस्ट एशिया और लाल सागर में अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाएगा।
ट्रंप ने अमेरिकी कर्मचारियों को निकलने की दी सलाह-
CBS न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक, अमेरिका को लग रहा है। कि इजरायल के कदम पर ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए अमेरिका को अब डर सताने लगा है कि इराक में मौजूद उसके सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया जा सकता है। इसी वजह से अमेरिका ने पहले ही वहां के कुछ क्षेत्रों से गैर-जरूरी सरकारी कर्मचारियों को निकालने की सलाह दी है । ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि वहां स्थिति काफी खतरनाक हो सकती है। बता दें कि इजरायल पहले से ही हमास के साथ जंग लड़ रहा है। ईरान के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन शुरू कर इजरायल एक और मोर्चा खोलने जा रहा है।
ईरानी अधिकारी का दावा-
ईरान के अधिकारी का कहना है कि इज़राइल अगर हमला करता है। तो हम जवाब देने की पूरी तैयारी में है। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने बताया कि देश के सैन्य और सरकारी शीर्ष अधिकारी पहले ही एक साथ बैठकर इज़राइल के संभावित हमले का सामना करने के लिए रणनीति तैयार कर चुके हैं। तेहरान ने ऐसी प्रतिक्रिया योजना बनाई है, जिसके तहत इज़राइल पर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलों से जोरदार जवाबी हमला किया जाएगा. वहीं, हूती विद्रोहियों का अमेरिका और इज़राइल को खुली चेतावनी देते हुए कहा ईरान पर हमला हुआ तो बड़ा युद्ध होगा ।