Israel Iran War: इजरायल और ईरान में चल रही लड़ाई के बीच एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि, अगर इजरायल ने ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया तो इसके जवाब में पाकिस्तान की ओर से इजरायल पर परमाणु हमला हो सकता है। हालांकि अब तक इस पर किसी भी पाकिस्तानी अधिकारी द्वारा कोई अधिकारी पुष्टि नही की गई है। तुर्की टुडे ने वरिष्ठ इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) जनरल और ईरानी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य मोहसिन रेजाई के हवाले से लिखा है कि पाकिस्तान ने ईरान से कहा है कि अगर इजराइल परमाणु मिसाइलों का उपयोग करता है, तो हम भी उस पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे।
विश्व मुस्लिम एकता का दिया हवाला
दरअसल आपको मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बता दें पाकिस्तान ने ईरान पर हमलों के बाद इजरायल के खिलाफ विश्व मुस्लिम एकता हवाला देते हुए ईरान के साथ खड़े रहने का वादा किया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि मुस्लिम देशों को इजरायल के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए एक मंच पर आना चाहिए । आसिफ ने कहा कि, ‘मुस्लिम देशों को बिना देर किए इजरायल के खिलाफ एकजुट होना होगा। इजरायल ने ईरान, यमन और फिलिस्तीन को निशाना बनाया है। अगर मुस्लिम राष्ट्र एकजुट नहीं होते हैं तो दूसरे देशों को भी इजरायल की आक्रामकता का सामना करना पड़ेगा।
इजरायल पर ईरान ने क्यों किया अटैक
इजरायल ने शुक्रवार की सुबह ऑपरेशन राइजिंग लॉयन शुरु किया जिसमे ईरान पर हवाई हमले किए। इतना ही नहीं ईरान की सैन्य और परमाणु सुविधाओं के साथ-साथ उसके शीर्ष सैन्य अफसरों को भी निशाना बनाया गया। इसके बाद दोनों देशों में लड़ाई चल रही है। इजरायल की तरफ से ईरान के कई शहरों में बमबारी की जा रही है, वहीं ईरान ने भी तेल अवीव और दूसरे इजरायली शहरों में मिसाइलें दागी हैं।