अब बात उस अजय दीवार की जिसमें सुराख हो चुका है। जिसे दुनिया आयरन डोम और एरो सिस्टम के नाम से जानती है। कहा जाता था कि परिंदा भी इजराइली आसमान में पर नहीं मार सकता। आज वो सिस्टम बेबस नजर आ रहा है। ईरान ने युद्ध की पूरी केमिस्ट्री बदल दी है। ईरान की मिसाइल्स अब अकेली नहीं रही। वो अपने साथ लेकर आ रही है मौत का क्लस्टर यानी एक मिसाइल और सैकड़ों धमाके हुए।
शहरों में कोहरा छाया हुआ है
दिन हो या रात इजराइल में मिसाइलों की बरसात हो रही है। 24 घंटे के अंदर ईरान के क्लस्टर बमों ने शहर में कहर मचाया हुआ है। एयर डिफेंस सिस्टम नाकाम हो चुका है। दिन दहाड़े कई शहरों में कोहरा छाया हुआ है। इजराइल के आसमान से मौत बरस रही है। रक्षा कवच आयरन डोम पस्त हो चुका है और तेल अवीव से लेकर हाइफा तक सिर्फ धमाकों की गूंज है। 24 घंटे के अंदर ईरान ने वह कर दिखाया है, जिसकी कल्पना शायद इजराइल ने भी नहीं की थी। क्लस्टर बमों की बौछार और सैकड़ों मिसाइलों से पूरे इजराइल को दहला दिया है।
मिसाइल हमले का अलर्ट आया
सेंट्रल इजराइल में लगभग 1000 छोटे-बड़े शहरों पर एक साथ मिसाइल हमले का अलर्ट आया है। ये अब तक का सबसे बड़ा अलर्ट हो सकता है। खास बात ये है कि जिस तरीके से क्लस्टर बम्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसी मिसाइल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है जो मल्टी वॉर हेड में तब्दील हो जाती है। उन्हें रोकना बेहद मुश्किल है। यहां पर भी लगातार सायरन बज रहे हैं। लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। 990 से ज्यादा शहरों को एक साथ टारगेट किया गया है। ईरान की मिसाइलों की ओर से दिन हो या रात अब इजराइल के लिए फर्क मिट चुका है। जो आसमान कभी सुरक्षा की गारंटी देता था आज वही आग उगल रहा है। ईरान की ओर से मिसाइलों ने इजराइल के नक्शे पर बारूद की एक नई इबारत लिख दी।
इजराइल पर मिसाइलों की बारिश
दावा था कि इजराइल एक अभेद किला है। लेकिन ईरान के क्लस्टर बमों ने इस दावे के परखच्चे उड़ा दिए। बुधवार सुबह से ही इजराइल पर मिसाइलों की बारिश होती रही। सायरन गूजते रहे और लोग भागकर बंकरों में आसरा लेते रहे। एक घंटे के अंदर पांच ही बार एयर रेड का अलार्म बजा है। सायरन बजा है।