ITBP Sports Quota Recruitment 2026: अगर आप खेल की दुनिया से जुड़े हैं और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल ग्रुप सी के 126 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 नवंबर तय की गई है।
कितने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 126 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें पुरूष के लिए 72 पद और महिला के लिए 54 पद आरक्षित है। इस भर्ती में भारत के साथ-साथ नेपाल और भूटान के योग्य नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं।
जूडो: 12 पद
बॉक्सिंग: 9 पद
स्पोर्ट्स शूटिंग: 8 पद
सेंट्रल स्की (अल्पाइन/नॉर्डिक): 8 पद
ताइक्वांडो: 7 पद
बैडमिंटन, जिमनास्टिक्स, आइस हॉकी, वॉलीबॉल: 6-6 पद
एथलेटिक्स, आर्चरी, रेसलिंग: 5-5 पद
एक्वाटिक्स, पेंचक सिलाट, कराटे, वेटलिफ्टिंग: 4-4 पद
बास्केटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, खो-खो, कैनोइंग, कायाकिंग: 3-3 पद
फुटबॉल, टेबल टेनिस, एमटीबी साइक्लिंग: 2-2 पद
घुड़सवारी, पावरलिफ्टिंग, रोइंग: 1-1 पद
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम उम्र में छूट की जाएगी।
यह भी पढ़ें: UPSC Vacancy 2026: यूपीएससी ने 13 पदों पर निकाली डायरेक्ट भर्ती, 16 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस (पुरुष उम्मीदवार) के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
कितनी मिलेगी सैलरी
सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की सैलरी 21,700 से 69,100 रुपए के बीच मंथली होगी। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि ये रिक्तियां दिव्यांग व्यक्तियों या एक्स सर्विसमैन के लिए नहीं हैं।