itel New Phone: टेक ब्रांड itel ने भारतीय बाजार में अपना नया कीपैड फीचर फोन itel Ace 3 Heera लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन की कीमत 1000 रुपये से भी कम रखी है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका USB Type-C चार्जिंग पोर्ट है, जो इस सेगमेंट के फोन में पहली बार देखने को मिल रहा है। इसके अलावा इस फोन में कई और बेहतरीन फीचर्स भी दिए गए हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
Type-C केबल से चार्ज कर सकेंगे फोन
itel का दावा है कि वह भारत में अपनी पूरी फीचर फोन रेंज में USB Type-C चार्जिंग देने वाला पहला ब्रांड बन गया है। अब ग्राहकों को इस फीचर फोन के लिए अलग से पुराना Micro-USB चार्जर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे आप अपने सामान्य स्मार्टफोन के Type-C केबल से चार्ज कर सकेंगे।
फोन की कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन को तीन कलर ऑप्शन के साथ बाजार में पेश किया है, जिसमें Blue, Purple और Black कलर ऑप्शन शामिल है। यह फोन देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। वहीं इसके कीमत की बात करें, तो इस फोन को मात्र 949 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। बता दें, कंपनी इस फीचर फोन के साथ एक साल की रिप्लेसमेंट वारंटी भी दे रही है, जो मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट पर लागू होगी।
मिलेंगे ये फीचर्स
इस फोन में 1,000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही इसमें AI बैटरी ऑप्टिमाइजेशन और Super Battery Mode मिलता है, जिससे लो बैटरी होने पर भी फोन काफी देर तक चालू रहता है। इसके अलावा इस फोन में Wireless FM Radio की सुविधा दी गई है। जिसमें एफएम रिकॉर्डिंग का भी ऑप्शन मिलता है। साथ ही फोन में Bluetooth सपोर्ट दिया गया है, जिससे वायरलेस ईयरफोन और स्पीकर कनेक्ट किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Apple India Revenue: भारत में आईफोन को लेकर गजब की दीवानगी! एप्पल ने बना दिया ऐसा रिकॉर्ड; जानकर रह जाएंगे हैरान
मिलता है वॉयस असिस्टेंट फीचर्स
फोन की मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा आप मेमोरी कार्ड के गानों को सीधे अपनी कस्टम रिंगटोन भी बना सकते हैं। इस फोन में King Talker Voice Assistant भी दिया गया है, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं को सपोर्ट करता है. इससे नए यूजर्स के लिए फोन इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। इसके अलावा इस फोन में ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, कॉन्टैक्ट फोटो और 200 कॉन्टैक्ट सेव करने का विकल्प मिलता है।